कोलकाता रेप केस: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

Published : Aug 14, 2024, 02:47 PM IST
Doctor Murder Case

सार

कोलकाता से जुड़े रेप केस मामले को लेकर महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी MARD के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक देबाजे ने दी है।

कोलकाता रेप केस मामला। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंशियल डॉक्टर्स (सेंट्रल MARD) के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक देबाजे ने जानकारी दी कि स्टेट के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने ये फैसला कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनी की रेप के बाद मर्डर करने की घटना के बाद लिया है। इस वजह से राज्य के कई सरकारी हॉस्पिटलों में OPD सेवा पूरी तरह से ठप हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सर्विस को चालू रखा गया है।

देबाजे ने बताया-" सभी ओपीडी और इलेक्टिव सर्विस को सुबह 9 बजे से बंद कर दिया गया है।" कोलकाता से जुड़ी भयावह घटना में को लेकर देश भर के अलग-अलग हिस्सों में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जूनियर डॉक्टर और हेल्थकेयर वर्कर्स ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को सजा दी जाए।

MARD के महानिदेशक आकाश राडे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंशियल डॉक्टर्स (MARD)के महानिदेशक आकाश राडे ने कहा-"पुणे के ससून जनरल अस्पताल के लगभग 450 डॉक्टर ने स्ट्राइक में शामिल है। इसके अलावा बी जे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया है। वहीं उपाध्यक्ष दस्तगीर जमादार कहते हैं-"ट्रेनी डॉक्टर्स की एक मांग ये है कि रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। उनके लिए हर एक अस्पताल के कोने-कोने में CCTV कैमरे लगाए जाए।"

महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में भी हड़ताल

महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान के भी लगभग 5000 डॉक्टरों ने हड़ताल की शुरुआत कर दी है। इसका असर ये हुआ है कि सीनियर डॉक्टर सर्जरी के अलावा मरीजों को देखना पड़ रहा है। इसके अलावा 60 फीसदी से तक ऑपरेशन को टाल दिया गया है। हालांकि, हालात को काबू करने के लिए राजस्थान का स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता की आग पहुंची राजस्थान, मेडिकल सिस्टम ठप, 5000 से ज्यादा डॉक्टर की हड़ताल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने