लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने एकनाथ शिंदे, अजीत पवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया, जानें वजह

Published : Apr 13, 2024, 12:48 PM ISTUpdated : Apr 13, 2024, 12:51 PM IST
Eknath Shinde

सार

भाजपा ने महाराष्ट्र के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को हटा दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा था कि स्टार प्रचारक सिर्फ अपनी पार्टी के नेता को बना सकते हैं।

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भाजपा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को हटा दिया है।

भाजपा ने यह फैसला महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का पत्र मिलने के बाद किया है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा के स्टार प्रचारक केवल भाजपा के नेता हो सकते हैं। अन्य दलों के नेता को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सकता।

भाजपा ने चुनाव आयोग को दी 40 स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट

सीईओ ने हाल ही में सभी जिला कलेक्टरों और जिला चुनाव अधिकारियों को लिखे पत्र में स्टार प्रचारकों के लिए एक ही पार्टी से होने की आवश्यकता के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 का हवाला दिया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को सुधार के बाद 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट दी है। इसमें पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया है, "यह लिस्ट महाराष्ट्र राज्य के लिए अनुसूची 4 और 5 में शामिल शेष संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध मानी जा सकती है। जब तक कि हम शेष कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर एक नई लिस्ट नहीं भेजते।"

एनसीपी ने भाजपा और शिवसेना के खिलाफ की थी शिकायत

बता दें कि शरद पवार की एनसीपी ने भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। शिवसेना की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार स्टार प्रचारक के रूप में थे।

बता दें कि महाराष्ट्र लोकसभा सीटों के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है। 80 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। यहां पांच चरण में चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल से 20 मई तक मतदान होगा। चार जून को रिजल्ट आएंगे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल