महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में 99 कैंडिडेट, जानें प्रमुख नाम

Published : Oct 20, 2024, 04:54 PM ISTUpdated : Oct 20, 2024, 04:59 PM IST
 BJP names 99 candidates in 1st list for Maharashtra elections

सार

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। प्रमुख उम्मीदवारों में देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार और नितेश राणे शामिल हैं। जानें पूरी सूची और चुनावी रणनीति।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके पारंपरिक गढ़ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से टिकट दिया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बावनकुले को टिकट नहीं दिया था, हालांकि पार्टी ने इस बार उन पर विश्‍वास जताया है।

अशोक चव्हाण की बेटी को पार्टी ने भोकर से उतारा

भाजपा ने इस बार सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर से चुनावी मैदान में उतारा है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम सीट से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से उतारा गया है।

 

 

कोलंकर को पार्टी ने नौंवी बार चुनाव मैदान में उतारा

BJP ने कालिदास कोलंकर को वडाला विधानसभा से एक बार फिर मौका दिया है। कोलंकर लगातार नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं और पिछले 8 चुनावों में वो लगातार जीत दर्ज करते आए हैं। इसीलिए पार्टी ने उन पर नौंवी बार भी भरोसा जताया है। 

लिस्ट में इन प्रमुख चेहरों का भी है नाम

इस सूची में और भी कई प्रमुख नाम हैं, जिनमें वांद्रे पश्चिम से आशीष शेलार, कंकावली से नितेश राणे, जामनेर से गिरीश महाजन, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और सतारा से छत्रपति शिवाजी के वंशज छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले शामिल हैं।

कब होना है महाराष्ट्र का चुनाव?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा की पहली सूची को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदें इस चुनाव में एक बार फिर उच्च स्तर पर हैं।

 

ये भी पढ़ें...

बालकरण बरार से गैंगस्टर लॉरेंस? जिस पर परिवार का सालाना खर्च ₹40 लाख

जब इस युवा नेता ने इंदिरा गांधी स्कूल में जाने से कर दिया था इनकार

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी