महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, किसान-महिलाओं पर फोकस

Published : Nov 10, 2024, 11:48 AM ISTUpdated : Nov 10, 2024, 11:50 AM IST
Amit Shah  releases BJP poll manifesto

सार

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। अमित शाह ने इसे 'विजन डॉक्यूमेंट' बताया।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections 2024) के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। इसके लिए मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।

घोषणापत्र बनाने वाली समिति के अध्यक्ष मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने महायुति सरकार के काम गिनाए।

 

 

मुनगंटीवार ने कहा, “यह घोषणापत्र महाराष्ट्र के लोगों को समर्पित है। हमारे नेतृत्व में राज्य के GSDP (Gross State Domestic Product) में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति हो इसके लिए महायुति सरकार जरूरी है। हमारी डबल इंजन सरकार ने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए काम किया है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। हम चुनाव जीतने के बाद इस घोषणापत्र में दिए गए हर वादे को पूरा करेंगे।"

भाजपा ने अपने घोषणापत्र को बताया विजन दस्तावेज

भाजपा के अपने घोषणापत्र को "विजन दस्तावेज" बताया है। इसमें मिशन ओलंपिक 36, किसानों के लिए समर्थन, लड़की बहना योजना और स्वास्थ्य सेवा सहित कई पहलों की रूपरेखा दी गई है। किसानों और महिलाओं पर अधिक ध्यान दिया गया है।

भाजपा के घोषणापत्र में है लोगों की आकांक्षाओं की छवि

अमित शाह ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं को दिखाती है। महाराष्ट्र ने हमेशा स्वतंत्र भारत और सामाजिक सुधार का रास्ता बनाया है। महाराष्ट्र एक प्रकार से कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। हमने संकल्प पत्र के माध्यम से महापुरुषों की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने का संकल्प रखा है। अराजकता फैलाकर विकास के नाम पर विफल राज्य देने वालों की विफलताओं से बोध लेकर मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित महाराष्ट्र के लिए योजनाएं भी हमारे इस संकल्प पत्र में हैं।

अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं। भाजपा के संकल्प पत्थर की लकीर होते हैं। केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, तो हम हमारे संकल्पों को सिद्ध करते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई के सुपर रिच विधायक: किसके पास कितनी दौलत? देखें लिस्ट

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video