मुंबई के सुपर रिच विधायक: किसके पास कितनी दौलत? देखें लिस्ट

Published : Nov 08, 2024, 07:55 PM IST
Maharashtra Polls

सार

मुंबई के कई विधायक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पराग शाह सबसे अमीर हैं, जबकि कुछ विधायकों की संपत्ति में भारी गिरावट भी देखी गई है। जानिए, किसके पास कितनी दौलत है।

Mumbai super rich MLAs: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक भी सुपर रिच कैटेगरी के हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे पराग शाह का दबदबा केवल मुंबई की राजनीति में ही कायम नहीं है बल्कि वह संपत्ति के मामले में भी सबको पीछे छोड़ दिए हैं। मुंबई के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स में टॉप 10 अमीरों में पांच बीजेपी के हैं।

  • मुंबई महानगर क्षेत्र के 10 सबसे अमीर विधायकों में से पांच भाजपा के हैं, दो कांग्रेस के हैं और एक-एक समाजवादी पार्टी, शिवसेना और बहुजन विकास अघाड़ी के हैं। सबसे कम संपत्ति वाले 10 नेताओं में से चार भाजपा से, तीन शिवसेना-यूबीटी से, दो शिवसेना (शिंदे) से और एक एनसीपी (एसपी) से हैं।
  • मुंबई की राजनीति में सबसे अमीर पूर्व विधायक पराग शाह की कुल संपत्ति 3400 करोड़ रुपये से अधिक है। घाटकोपार पूर्व से बीजेपी के प्रत्याशी भी हैं। 2019 से 2024 के बीच में पूर्व विधायक पराग शाह की संपत्ति में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • मुंबई की राजनीति के सशक्त नेता माने जाने वाले अबू आजमी भी अच्छी खासी संपत्ति के मालिक हैं। अबू आजमी ने 272 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति 30% बढ़ी है। अबू आजमी, 2009 से मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
  • मंगल प्रभात लोढ़ा ने 141 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। मालाबार हिल्स से बीजेपी विधायक लोढ़ा की संपत्ति करीब 11 प्रतिशत कम हुई है। यह कमी पिछले पांच सालों में हुई जोकि 158 करोड़ रुपये से 141 करोड़ रुपये हो गई।
  • प्रताप सरनाइक ने 133 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। सरनाइक ने ही शिवसेना के विघटन के पहले उद्धव ठाकरे को लेटर लिखकर बीजेपी से हाथ मिलाने का सुझाव दिया था। यह लेटर उन्होंने यह कहते हुए लिखा कि वह ईडी रेड और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाए जा रहे हैं और उनका उत्पीड़न हो रहा है। अगर बीजेपी केा समर्थन दिया गया तो उन जैसे लोगों को राहत मिल सकेगा। बाद में सरनाइक ने शिंदे गुट में शामिल हुए थे। पांच सालों में उनकी संपत्ति 396% बढ़ी है।
  • वसई से हितेंद्र ठाकुर की संपत्ति 77.5 करोड़ रुपये है तो कांग्रेस के मलाड से चुनाव लड़ रहे असलम शेख की संपत्ति 52 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के ही मुंबादेवी के विधायक अमीन पटेल की संपत्ति 59 करोड़ रुपये है।
  • वांद्रा वेस्ट से बीजेपी विधायक आशीष शेलार की संपत्ति 198 प्रतिशत बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि कोलाबा के बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर की संपत्ति 150 प्रतिशत बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं घाटकोपार वेस्ट से बीजेपी विधायक रामकदम की संपत्ति 51.20 प्रतिशत बढ़कर 48 करोड़ रुपये हो गई है।

सबसे कम संपत्ति वाले विधायक

  • कुर्ला से शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की संपत्ति 7 करोड़ है। यह करीब 95.6 प्रतिशत बढ़ी है। कालिना से शिवसेना उद्धव गुट के संजय पोटनिस की संपत्ति 6.5 करोड़ रुपये घोषित किए हैं।
  • चारकोप के बीजेपी विधायक योगेश सागर ने 6 करोड़ रुपये, महिर कोटेचा ने 5.4 करोड़, दहिसर से बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी ने 5.2 करोड़, विक्रौली से शिवसेना यूबीटी सुनील राउत ने 4.5 करोड़ घोषित की है।

यह भी पढ़ें:

अमित शाह का वार: ‘कांग्रेस के वादे काल्पनिक, मोदी जी के वादे पक्के’

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी