CM कौन? शपथ ग्रहण की डेट फिक्स...सवाल बरकरार, बीमार शिंदे का बड़ा फैसला कब...

Published : Dec 01, 2024, 11:13 AM IST
Eknath Shinde

सार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। फिलवक्त वो अपने गांव सतारा में हैं। महायुति सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। जानें अन्य अपडेट। 

सतारा। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले 2 दिनों से बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित हैं। उनके पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की 3 से 4 सदस्यीय टीम सतारा जिले के उनके पैतृक गांव में उनका इलाज कर रही है। डॉ. पात्रे ने बताया कि एकनाथ शिंदे को बुखार, बदन दर्द, गले में संक्रमण और सर्दी की शिकायत थी। हमने उन्हें एंटीबायोटिक्स दी हैं। अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।"

अभी भी CM फेस को लेकर असमंजस बरकरार

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। इस बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा पर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को घोषणा की कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

आज शाम तक बड़ा निर्णय ले सकते हैं एकनाथ शिंदे: संजय शिरसाट

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने संकेत दिए थे कि एकनाथ शिंदे रविवार तक कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा था, "जब भी शिंदे को चिंतन की आवश्यकता होती है, वे अपने पैतृक गांव जाते हैं। कल शाम तक वे कोई राजनीतिक निर्णय ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा।" इससे पहले गुरुवार को शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और अन्य महायुति नेता दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे।

23 नवंबर को घोषित हुआ था महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम

23 नवंबर को घोषित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना और एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीटें हासिल कीं। मुख्यमंत्री पद पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत