Maharashtra में गवर्नर बदले जाएंगे: राज्यपाल कोश्यारी ने कहा-सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से होना चाहता हूं मुक्त, पीएम को बता दिया

Published : Jan 23, 2023, 04:38 PM ISTUpdated : Jan 23, 2023, 08:24 PM IST
Chhatrapati shivaji, Governor, Maharashtra, BS Koshyari

सार

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हाल ही में मैं मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। मैंने उन्हें बताया कि मैं सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पद छोड़ने की इच्छा सार्वजनिक किए जाने के बाद राज्य में नए राज्यपाल की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही हैं। विवादों में रहे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। पद छोड़न की इच्छा से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा दिया है।

कोश्यारी ने कहा-पीएम के मुंबई दौरे पर बता दी थी दिल की बात

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हाल ही में मैं मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। मैंने उन्हें बताया कि मैं सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं। मैंने उनसे कहा कि बचा हुआ जीवन मैं लिखने-पढ़ने और दूसरी गतिविधियों में बिताना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से हमेशा प्यार और दुलार मिला है।

अमित शाह से मांगा था मार्गदर्शन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। शिवाजी महराज को पुराना आइकन बताकर उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को गरमा दी थी। शिवाजी का विवाद अभी थमा नहीं है और विपक्षी दलों ने इस राज्य की अस्मिता से जोड़ दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद गृह मंत्री अमित शाह एक चिट्ठी 6 दिसंबर को लिखी। चिट्‌ठी लिखकर उनसे मार्गदर्शन भी मांगा था। उन्होंने गृह मंत्री से सलाह मांगी थी कि उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं।

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं कोश्यारी

भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व में भी विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी। मुंबई में एक कार्यक्रम में मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था। कोश्यारी ने कहा था, 'महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।' इस बयान के बाद भी महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी। 

यह भी पढ़ें:

IPL की पांच महिला टीमों को नीलाम कर BCCI करने जा रहा 4000 करोड़ से अधिक की कमाई, टॉप बिजनेस टाइकून्स लगाएंगे बोली

रिपब्लिक डे परेड में NCB की अनोखी झांकी: पहली बार शामिल एजेंसी इस बार देगी say no to drugs का संदेश

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल