मुंबई शर्मसार: 35 साल के शख्स ने 20 महीने की बच्ची से किया रेप, मासूम को गोद में उठाकर ले गया था अपने घर

Published : Jan 23, 2023, 03:55 PM ISTUpdated : Jan 23, 2023, 04:19 PM IST
mumbai  police

सार

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैवानियत की हद पार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 35 साल के एक दरिंदें ने महज 20 महीने की बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी मासूम को अकेला देख गोद में उठाकर अपने घर ले गया और फिर दरिंदगी की।

मुंबई (महाराष्ट्र). कहने तो मुंबई महिलाएं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सेफ है। लेकिन अब जो दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, उसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक 35 साल के हैवान ने 20 महीने की बच्ची के साथ रेप किया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को देख मासूम रोती रही...

दरअसल, मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना मुंबई के वर्ली थाने इलाके की है। जहां उसी कॉलोनी के रहने वाले शख्स ने मासूम के साथ हैवानियत की। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, आरोपी बच्ची को मां की गैर-मौजूदगी में अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब घर मां लौटी तो बच्ची रोते हुए मिली। जिसकी वजह से महिला कुछ शक हुआ और बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।  इसके बाद  महिला ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मासूम बोल भी नहीं पाती और...

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ वर्ली इलाके में एक किराए के घर में रहती है। जिस दिन यह घटना घटी वह पति के साथ काम पर गई हुई थी। मेरी बेटी अभी दो साल की भी नहीं हुई है, वह ठीक से बोल भी नहीं पाती है और पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे यह जख्म दे दिया। आरोपी आए दिन बच्ची के साथ खेलता था, इसलिए वह उसके साथ चली गई। लेकिन उसने मासूम के साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज (23 जनवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO
Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज