मुंबई: लोगों को खूब पसंद आ रही मेट्रो की सवारी, पहली बार ट्रेन में आए यात्री ने कहा- सुरक्षा के लिए करने जा रहा पूजा

Published : Jan 21, 2023, 07:02 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 07:07 PM IST
Mumbai Metro

सार

मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की सवारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहली बार ट्रेन की सवारी कर रहा एक यात्री नारियल और अगरबत्ती लेकर आया। उसने कहा कि मैं मंदिर में ट्रेन की सुरक्षा के लिए पूजा करूंगा।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की दो लाइन्स का उद्घाटन किया था। इसे बनाने में करीब 12,600 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इन लाइनों की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 2015 में रखी थी। दहिसर ई और डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2A लगभग 18.6 किमी लंबी है। वहीं, अंधेरी ई-दहिसर ई (रेड लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किमी लंबी है।

मुंबई के लोगों को मेट्रो की सवारी खूब पसंद आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर मेट्रो में की गई यात्रा के अनुभव शेयर कर रहे हैं। करण तुषार लुधर नाम के यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मेट्रो की सवारी कर रहे एक कपल से बातचीत की गई है।

 

 

अपना अनुभव शेयर करते हुए यात्री बताता है, "मैं पहली बार ट्रेन में बैठा हूं। शुभ काम करने के लिए श्रीफल लेकर जा रहा हूं। अगरबत्ती भी लाया हूं। सोचा कि चलो मैं भी उद्घाटन कर लेता हूं। पहली बार ट्रेन में आया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे नहीं पता था कि कैसे ट्रेन में सवार होना है। क्या करना है। मैं साई बाबा के मंदिर में जाऊंगा और ट्रेन की सुरक्षा के लिए पूजा करूंगा। भगवान करे यह ट्रेन ऐसे ही चलता रहे। भारत का नाम रोशन हो। देश आगे बढ़े।"

 

 

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "मेट्रो यात्रा का अनुभव काफी सुखद है। कोच में हर कोई गर्व महसूस कर रहा था। लोगों को बात करते सुना कि उन्हें भारत में इसकी उम्मीद नहीं की थी।" ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि जब यह 2016 में शुरू हुआ था तो मुझे लगा कि इसमें बहुत अधिक समय लगेगा। आश्चर्य की बात है कि यह 7 साल में लॉन्च हो गया। यह मुंबई के लिए गेम चेंजर होगा।

 

 

इशिता शहादे नाम की यूजर ने ट्वीट किया, "मुंबई मेट्रो लाइन 7 द्वारा 20 मिनट में अंधेरी से कांदिवली पहुंचने पर रोमांचित हूं। इससे लोग भारी ट्रैफिक जाम से बचेंगे और आराम से घर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- पुणे में खौफनाक घटना: महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर खिलाया, श्मशान में किया शर्मनाक कांड

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे में शानदार नौकरी-फ्लैट और फ्लाइट टिकट के लाचल में इस शख्स ने 3 बच्चों की मां को बुरा फंसा दिया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल