एक तरफ लोग जहां चांद पर बसने की योजना बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अभी अंधविश्वास और जादू-टोने में फंसे  हुए हैं। महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी ही खौफनाक खबर सामने आई है। जहां एक महिला को मरे हुए लोगों की हड्डियों से बने पाउडर को खिलाया।

पुणें. महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खौफनाक खबर सामने आई है। जहां अंधविश्वास और जादू-टोना के नाम पर कुछ लोगों ने एक महिला को काले जादू की प्रथा के तहत मृत लोगों की हड्डियों से बने पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया गया है। हैरानी की बात यह कि इस सबमें महिला के पति और ससुरालवालों ने भी साथ दिया। उन्होंने एक तांत्रिक के कहने पर किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला का गर्भ धारण करने के लिए कालू जादू किया

दरअसल यह पूरा मामला पुणे शहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में महिला के पति और तांत्रिक सहित साथ लोगों को पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला का गर्भ धारण करने के लिए यह कालू जादू किया था। क्योंकि पीड़िता कोई संतान नहीं है। जब ससुरालवालों ने एक तांत्रिक से इसके लिए संपर्क किया तो उसने बच्चा पैदा करने के लिए महिला के साथ ऐसा करने के लिए कहा।

दहेज के नाम पर महिला को दी गईं क्रूर यातनाएं

पीड़ित महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। ससुराल वालों ने शादी के समय दहेज की मांग की थी जिसमें कुछ नकद, सोने और चांदी के आभूषण शामिल थे। पिता ने अपनी गुंजाइश से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बाद ससुरालवाले संतान पैदा करने के नाम पर मुझे प्रताड़ित करने लगे। तरह-तरह की यातनाएं देते थे।

श्मशान में ले जाकर किया शर्मनाक कांड

मामले की जांच कर रहे पुणे शहर के पुलिस उपायुक्त सुहैल शर्मा ने बताया कि महिला को शादी के बाद से कई तरह की अंधविश्वास गतिविधियों में जबरन डाला गया और काला जादू में भी शामिल किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसे जादू-टोना के लिए मजबूर किया गया था। परिवार की रीति-रिवाज के नाम पर उसे जबरन श्मशान में ले जाया गया और मानव हड्डियों का पाउडर खाने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं अघोरी बाबा के कहने पर उसे एक झरने के नीचे "अघोरी" प्रथा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। यह सब एक तांत्रिक के कहने पर किया गया।