बिजनेसमैन ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से लगाई मौत की छलांग, बेटे को किया आखिरी कॉल

Published : Jul 18, 2024, 02:02 PM ISTUpdated : Jul 18, 2024, 02:28 PM IST
Bandra Worli Sea Link

सार

कर्ज से परेशान मुंबई के एक ​बिजनेसमैन ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने वीडियो कॉल कर बेटे से बात की थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह कर्ज के पहाड़ से परेशान था। जिसकी वजह से ये कदम उठाया है।

घाटकोपर मुंबई. मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले एक बिजनेसमैन भावेश सेठ ने बुधवार को समुद्र में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। वह यहां तक एक कार वाले से लिफ्ट लेकर आए थे। उन्होंने अपनी कार खराब होने का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगी थी। जिसके बाद वे बांद्रा वर्ली लिंक पर पहुंचे और कार से उतरने के बाद अपने बेटे से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सुसाइड कर लिया।

लोगों ने देखा, लेकिन बचा नहीं पाए

जब बिजनेसमैन भावेश सेठ समुद्र में छलांग लगा रहे थे, तब कुछ लोगों ने उन्हें कूदते हुए देखा, लेकिन जब तक वे बचाने पहुंचते, तब तक वे कूद चुके थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हेलिकॉप्टर की मदद से भावेश सेठ को तलाश किया, काफी मश्क्कत के बाद उनका शव मिला।

कर्ज का पहाड़ होने से दी जान

बताया जा रहा है कि जिस कार से लिफ्ट लेकर भावेश सेठ समुद्र तक पहुंचते थे। उस कार में उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि कर्ज का पहाड़ होने के कारण उन्हें सुसाइड करना पड़ रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जहां घर में मातम छा गया। वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

बॉल बेयरिंग का कारोबार

सुसाइड करने वाले भावेश सेठ का बॉल बेयरिंग का कारोबार है। वे कर्ज से काफी परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया, इससे पहले उन्होंने अपने बेटे से वीडियो कॉल कर बात की। जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने बेटे से वीडियो कॉल पर कहा कि मैं बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने समुद्र में कूदकर जान दे दी। उन्हें कूदते हुए भी कुछ लोगों ने देखा, लेकिन वे भावेश सेठ को बचा नहीं पाए।

यह भी पढ़ें : 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, जानिए उनका राजनीतिक सफर
गोवा रोमियो लेन नाइट क्लब विवाद: मुंबई की टूरिस्ट वैभवी ने बयां किया डरावना अनुभव