महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 12 नक्सली ढेर, सरकार ने की 51 लाख के इनाम की घोषणा

Published : Jul 18, 2024, 12:28 PM ISTUpdated : Jul 18, 2024, 02:24 PM IST
Naxalites

सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाकर्मी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें एक 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है। 

महाराष्ट्र. छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बार्डर पर स्थित गढ़चिरौली में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। बुधवार देर शाम सुरक्षाकर्मियों को मिली इस सफलता पर महाराष्ट्र सरकार ने 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषण की है।

सूचना मिलते ही दी दबिश

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि छिंदभट्टी क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के सी 60 कमांडोज तुरंत मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने करीब 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

25 लाख का इनामी नक्सली ढेर

महाराष्ट्र ​छत्तीसगढ़ बार्डर पर हुई इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली डीवीसीएम लक्ष्मण भी मारा गया है। नक्सलियों से ये मुठभेड़ गढ़चिरौली के जारावंडी क्षेत्र के छिंदभट्टी क्षेत्र में हुई है। जिसमें जांच के दौरान तीन एके 47, दो इंसास रायफल, एक कार्बाइन और दो एसएलआर बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें : जवान का अंतिम संस्कारः पति की अर्थी पर पत्नी ने तोड़ी चूड़ियां, रो पड़ा हर कोई

6 घंटे चली मुठभेड़

जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली थी। जिसमें सी 60 कमांडोज ने नक्सलियों को मार गिराया। फायरिंग के बाद जब सर्चिंग की गई तो करीब 12 नक्सलियों के शव मिले। इसी के साथ कई हथियार भी मिले थे। ये इलाका छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की है। ये मुठभेड़ देर रात तक चली। जिसमें अभी भी सर्चिंग जारी है।

यह भी पढ़ें : सिंगरौली गोलीकांड पर एमपी CM मोहन यादव भी दु:खी, 10 लाख की सहायता की घोषणा

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज