
पुणे: पुणे में पिछले 24 घंटों से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। शहर पूरी तरह से ठप हो चुका है। लगातार हो रही भारी बरसात के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी ट्रैफिक जाम,जलभराव, भूस्खलन और सड़कों पर पेड़ गिरने के मामले देखने को मिल रहे हैं। स्थिति खराब हो चुकी है। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स का सहारा लिया और स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बहुत सारी ऐसे तस्वीरें और वीडियो शेयर की जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति किस हद तक बुरी हो चुकी है और बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने लगातार बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार शहर में 1 जून से 24 जुलाई 2024 तक 567.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-"पुणे और अन्य क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना और सेना को अलर्ट पर रखने के लिए अधिकारियों से बात की। इसके लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।''
पुणे से जुड़ी बारिश की वायरल तस्वीरें और वीडियो
पुणे में बाढ़ वाले इलाकों में फंसे लोगों ने कुछ ऐसी कई सारी तस्वीरें शेयर की है, जो देखने में काफी भयावह लग रही है। शहर में शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों जैसे मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से येलो अलर्ट, अगले 3 दिन मुश्किल
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।