Published : Apr 15, 2025, 12:41 PM ISTUpdated : Apr 16, 2025, 08:36 AM IST
मुंबई में खुला 705 मीटर लंबा एलिवेटेड नेचर ट्रेल अब बना है नया एडवेंचर और सुकून का हॉटस्पॉट। कमला नेहरू पार्क से डूंगरवाड़ी वुड्स तक फैला ये ट्रेल क्या फैसिलिटी देता है? जानिए लोकेशन, टिकट, टाइमिंग और कुछ खास बातें।
705 मीटर लंबा नेचर ब्रिज–कमला नेहरू पार्क से डूंगरवाड़ी वुड्स तक
कमला नेहरू पार्क को डूंगरवाड़ी वुड्स से जोड़ता ये ट्रेल आपको मुंबई की हरियाली को ऊपर से देखने का मौका देता है–वो भी बिल्कुल अलग एंगल से। सिंगापुर के पॉपुलर ट्री टॉप वॉक की तर्ज पर बने इस इस ट्रेल को बनने में करीबन 4 साल लगे।
28
अरब सागर के दृश्य और ग्लास बॉटम डेक
ग्लास बॉटम डेक से नीचे झांकिए और जंगल के फ्लोर को महसूस कीजिए। साथ ही, अरब सागर का नज़ारा इसे बनाता है इंस्टाग्राम-परफेक्ट स्पॉट।
38
बर्ड वॉचिंग जोन–बुलबुल से लेकर किंगफिशर तक सब एक जगह
पक्षी प्रेमियों के लिए ये एक स्वर्ग है–किंगफ़िशर, तोते और बुलबुल की चहचहाहट यहां हर कदम पर सुनाई देती है।
गुलमोहर से लेकर जामुन तक, 100 से अधिक पेड़ों की प्रजातियां यहां मौजूद हैं, जो छांव देने के साथ इनवायरमेंट को ताजगी से भर देते हैं।
58
नेचुरल लाइफ का एक्सपीरियंस
यहां आप सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि जंगल में छुपे सरीसृपों को भी उनके घर में देख सकते हैं। पर उनसे डरने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ये सभी एक सेफ दूरी पर हैं।
68
कितना लगता है टिकट और क्या है टाइमिंग?
भारतीयों के लिए टिकट सिर्फ ₹25 और विदेशियों के लिए ₹100। ऑनलाइन बुकिंग का ऑप्शन भी है, ताकि बिना लाइन लगे एंट्री मिले। सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ओपन रहता है।
78
कैसे पहुँचें? सिरी रोड से आसान एंट्री और एग्जिट
कमला नेहरू पार्क के पीछे सिरी रोड पर बना एंट्री सभी के लिए आसानी से सुलभ है – चाहे आप लोकल से आ रहे हों या कार से।
88
एक बार में जा सकते हैं कितने विजिटर्स
भीड़ से बचाने और पर्यावरण को सेफ रखने के लिए एक बार में सिर्फ 200 लोग अंदर जा सकते हैं और हर विजिटर के लिए सिर्फ 1 घंटे का स्लॉट होगा। उसी समय में उसे नेचर का आनंद लेकर वापस होना होगा। नेचर ट्रेल पर भोजन लाना मना है, क्योंकि यह बंदरों को अट्रैक्ट कर सकता है। हालांकि आप पानी की बोतल जरूर ले सकते हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।