Mumbai rains: बारिश और तेज हवाओं से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेट्रो-एयरपोर्ट-रेल यातायात सब हुआ ठप, बिलबोर्ड गिरने से कई जानें गईं

Published : May 13, 2024, 06:39 PM ISTUpdated : May 13, 2024, 09:30 PM IST

Mumbai rains: मौसम की पहली बारिश सोमवार को मुंबई में हुई। यह बारिश मुंबईकरों के लिए काफी तकलीफदेह साबित हुई। धूलभरी आंधी-तूफान की वजह से पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया। जगह-जगह तबाही देखी गई। यातायात्र व्यवस्था ठप हो गया। एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। 

PREV
110

मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे अचानक से अंधेरा छाने लगा। तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन तमाम मुसीबतें भी खड़ी कर दी।

210

आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई के घाटकोपर में चेड्डानगर जंक्शन पर पेट्रोल पंप पर 100 फीट लंबा बिलबोर्ड उखड़ कर गिर गया। इसके गिरने से कई गाड़ियां और तमाम लोग नीचे फंस गए। इस हादसा में कम से कम 59 लोगों के घायल होने की सूचना है। बीएमसी रेस्क्यू में लगी हुई है। इस हादसा में 8 लोगों की मौत भी हो गई है।

310

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाके में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली। मौसम में अचानक बदलाव के कारण यातायात रुक गया। यात्रियों ने तूफान के दौरान आश्रय लिया।

410

देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ़ को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन फिर शाम को शुरू हो सका। कम से कम 15 फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया।

510

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी के साथ चेतावनी जारी की है।

610

अगले तीन दिनों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

710

आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पेड़ गिरने व अन्य नुकसान की सूचना है। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात ठप है।

810

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं ठप है।

910

ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच एक ओवरहेड डिवाइस का खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं।

1010

धूलभरी आंधी-तूफान की वजह से पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया। जगह-जगह तबाही देखी गई। यातायात्र व्यवस्था ठप हो गया।

यह भी पढ़ें:

Video: कहीं बूथ पर ही प्रत्याशी और वोटर ने की हाथापाई तो कहीं वोटर को मारा गया लात

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories