मुंबई में रेड अलर्ट की चेतावनी, BMC ने भी दिए ये आदेश, जानें सबकुछ

Published : Jul 25, 2024, 05:10 PM IST
MUMBAI RAIN

सार

भारतीय मौसम विभाग (IMD)  ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद BMC ने भी अपनी तरफ से दिशा निर्देश जारी कर दिए है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मुंबई। मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा की है। फैसला  भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट चेतावनी के बाद लिया गया है। BMC ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर बताया कि 25 जुलाई और 26 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। निर्देश दिया गया है कि आज स्कूल जाने वाले सभी स्टूडेंट सुरक्षित रूप से अपने घर पहुंच जाएं। इस संबंध में नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

BMC द्वारा एक्स पर जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है- “भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट चेतावनी जारी की है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों और सभी कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित किया गया है। स्कूलों और शिक्षकों से अपील करती है कि वे अभिभावकों को सूचित करें, साथ ही आवश्यक सावधानी बरतें।”

 

 

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलर्ट जारी

मुंबई के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच 100 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। IMD ने मुंबई शहर और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें दिन के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश   अनुमान है। महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र जैसे रत्नागिरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट  और सिंधुदुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के पुणें में बारिश

महाराष्ट्र के पुणें में भी बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सतर्क रहने का दिशा निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: पुणे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने खड़ी की मुश्किलें, देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट