मुंबई में बुजुर्ग महिला से गैंगरेप: चेहरे-सिर और गुप्तांगों पर मारे हथौड़े, कपड़े उतारकर सड़क पर फेंक दिया

Published : Dec 20, 2023, 02:47 PM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 02:59 PM IST
mumbai news

सार

मुंबई में तीन युवकों ने एक 64 वर्षीय विधवा महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप। इतना ही नहीं आरोपियों ने चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्‍य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया। फिर मरा समझकर उसे नग्न हालत में सड़क किनारे फेंक गए। 

मुंबई (महाराष्ट्र). मायानगरी मुंबई से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। यहां तीन युवकों ने एक 64 वर्षीय विधवा महिला का पहले तो अपहरण किया, इसके बाद उसके साथ गैंगरेप। आरोपियों का इतने में मन नहीं भरा तो बुजुर्ग महिला के सारे कपड़े उतारकर उसे नग्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया।

चेहरे, सिर और गुप्तांगों पर मारे हथौड़े

दरअसल, यह शर्मनाक घटना उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे इलाके की है। जहां मंगलवार यानि 19 दिसंबर को तीन आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की। महिला ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। महिला के चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्‍य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक रेप किया गया।

मंदिर के लिए पूजा करने निकली थी बुजुर्ग महिला

पीड़ित बुजुर्ग महिला की बेटी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा-कि उसकी मां सोमवार रात कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में पास के खंडोबा मंदिर में पूजा करने गई थी। लेकिन बीच रास्ते में तीन लोगों ने महिला का पीछा किया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे ट्रॉम्बे में ठाणे क्रीक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। बता दें कि दूसरे दिन सुबह यहां एक महिला ने बुजुर्ग पीड़िता को बिना कपड़ों के और खून से सनी हालत में सड़क किनारे पड़े देखा और उसके बाद उसने परिवार को मामले की सूचना दी।

पीड़िता बाजार में झाड़ू करके पेट पालती है

मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिसके एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला से रेप करने वालों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ सख्ती से पूछताछ कर बाकी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपनी बेटी और 9 साल की नातिन के साथ रहती है। पीड़िता घर और बाजार में झाड़ू करके पेट पालती है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान की क्रूर बेटी: अपनी शादी से 15 दिन पहले की पिता की हत्या, मेहंदी की जगह लगवा ली हथकड़ी

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?