राजस्थान के नागौर जिले से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपनी शादी के 15 दिन पहले ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जो पिता बेटी को दुल्हन बनाना चाहते थे उसी क्रूर बेटी ने उन्हें मार डाला।  

नागौर. खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। हर पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी को दुल्हन बनते हुए देख सके और उसके जीवन के लिए अच्छा जीवनसाथी चुन सके । नागौर जिले के पचौड़ी थाना क्षेत्र में रेणुका गांव में रहने वाले बक्सा राम ने भी यही चाहा था, कि उसकी बेटी संजू की शादी अच्छे परिवार में हो जाए और सही तरह से बेटी विदा हो जाए । लेकिन बेटी के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था ।‌शादी तय करने के कुछ दिन बाद पिता की लाश मिली।‌ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया , लेकिन जब जांच पड़ताल शुरू की तो बेटी को ही गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी ने ही पुलिस को बताया था कैसे पिता की हुई हत्या

पचौड़ी थाना पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यानि नवंबर की 14 तारीख को बक्सा राम की हत्या कर दी गई थी।‌ उसकी बेटी संजू ने बड़े भाई सुरेश के साथ आकर मुकदमा लिखवाया था कि रात के समय जब बक्साराम अपने कमरे में सो रहे थे इस दौरान 5, 7 लोग आए और उन्होंने बक्सा राम को बुरी तरह पीट दिया । पिता को इतना पीटा गया कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उस रात सुरेश घर में नहीं था, वह किसी काम के चलते दूसरे शहर में गया था।‌ घर में पिता और बेटी संजू ही थे।

बेटी ही निकली पिता की हत्यारिन

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो बेटी संजू पर शक हुआ। पुलिस को लगा कि घर में घुसकर मारपीट करने वाले कुछ लूट कर नहीं लेकर गए हैं और साथ ही संजू से किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है । ऐसे में उन्होंने संजू को शक के दायरे में लिया और उसे पूछताछ की। संजू से पूछताछ की तो उसने पहले तो खुद को बेकसूर बताया लेकिन तीन दिन पहले पुलिस ने सख्ती की तो सारी कहानी उसने बयां कर दी।

अपनी इच्छा से करना चाहती थी शादी...बस

पूछताछ में बेटी ने बताया कि वह सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी नहीं करना चाहती थी।‌वह चाहती थी उसकी शादी किसी बड़े मैरिज गार्डन में हो, लेकिन पिता चाहते थे कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही शादी कर दी जाए। पुलिस ने कहा कि बक्सा राम की हालात इतने अच्छे नहीं थे कि वह बेटी की शादी के लिए अलग से मैरिज गार्डन करता , इसीलिए उसने अपनी बेटी की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करनी चाही । लेकिन यह बेटी को पसंद नहीं आया और उसने गहरी नींद में सो रहे पिता को पीट-पीट कर मार दिया। बेटी संजू को कल गिरफ्तार कर लिया गया और आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।