गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर ट्रेन के सामने कूदा बॉयफ्रेंड, सुसाइड नोट में लिखा ऐसा कोड, जिससे झाड़ियों में मिला लड़की का शव

Published : Jan 18, 2024, 02:38 PM ISTUpdated : Jan 18, 2024, 03:00 PM IST
mumbai

सार

एक युवक ने सुसाइड करने से पहले जो सुसाइड नोट में एक कोड लिख दिया था, इसी कोड के माध्यम से पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड के शव तक पहुंच गई। जिसे खुद उस युवक ने मारकर फेंक दिया था, क्योंकि उसने युवक से संबंध तोड़ लिए थे।

मुंबई. अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारने के बाद एक युवक ने खुद ट्रेन के सामने कूदकद खुदशुशी कर ली। उसने अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने एक कोड भी लिखा था, जिसके माध्यम से पुलिस को उसकी गर्लफ्रेंड का शव भी मिल गया। पुलिस ने दोनों के शव पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिये और मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानिये क्या था चक्कर

दरअसल कलंबोली के रहने वाले युवक वैभव बुरुंगले के खारघर निवासी एक 19 साल की लड़की के साथ संबंध थे। किसी कारणवश लड़की ने उस लड़के से संबंध तोड़ लिए थे। इस कारण उसने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव खारघर के जंगल में फेंक दिया। इसके बाद युवक ने भी लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। लड़के के सुसाइड करने के बाद उसके मोबाइल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड के शव तक पहुंची।

कोड से मिली गर्लफ्रेंड

सुसाइड नोट में युवक ने जो कोड लिखा था, उसकी पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि ये कोड वन विभाग द्वारा पेड़ों पर लिखा जाता है। इस कोड की जानकारी पता कर जब पुलिस उस कोड नंबर के पेड़ के पास पहुंची तो वहीं पर लड़की का शव मिला। ये पेड़ खारघर के जंगलों में ही था। काफी मश्क्कत के बाद पुलिस को उस लड़की का शव मिला, क्योंकि उस पेड़ के समीप झाड़ियों में शव फेंक दिया था।

34 दिन बाद मिला शव

खारघर निवासी युवती के गायब होने की रिपोर्ट के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। युवती 12 दिसंबर 2023 को अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी थी। इस कारण परिजनों ने कलंबोली पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। युवक ने 12 दिसंबर को पहले युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद जुईनगर रेलवे स्टेशन के समीप लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक ने जो सुसाइड नोट लिखा था उसमें लिखा था एल01.501, हालांकि ये कोड पहले तो पुलिस की समझ में नहीं आया, लेकिन जैसे ही इसके बारे में पता चला कि ये वन विभाग का कोड है। पुलिस ने कुछ ही देर में युवती के शव को खोज निकाला। युवती के शव की पहचान उसके कपड़ों और अन्य सामग्रियों से की गई।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी