जांघ पर लिखा था 22 लोगों का नाम..पढ़ें कैसे 1 टैटू ने सॉल्व कर दी मर्डर मिस्ट्री

Published : Jul 26, 2024, 06:24 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 06:50 PM IST
murder case

सार

मुंबई पुलिस ने एक केस के मामले में जांच के दौरान मृतक के शरीर में बने टैटू की मदद से कातिलों के पास पहुंचने में कामयाब हो गए। इस तरह से पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई न्यूज। मुंबई के वर्ली में स्थित सॉफ्ट टच स्पा में बुधवार को गुरु वाघमारे नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मृतक के शरीर में बने टैटू की मदद से कातिलों तक पहुंचने में मदद मिली। पोस्टमार्टम के दौरान वाघमारे की जांघों पर 22 लोगों के नाम गुदे मिले। ये ऐसे लोग थे, जो नुकसान पहुंचा सकते थे। हत्या के मामले में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी संभव हो पाई। पुलिस ने कहा-"अरेस्ट हुए लोगों में एक स्पा मालिक संतोष शेरेकर भी शामिल है, जिसका नाम 22 लोगों में शामिल था। उनके अलावा दो कथित हमलावरों को भी गिरफ्तार किया गया है।"

रिपोर्ट के मुताबिक- 48 वर्षीय वाघमारे खुद को RTI एक्टिविस्ट बताता था, लेकिन उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वो जबरन वसूली के धंधे में शामिल था।''  स्पा का मालिक शेरेकर वाघमारे की जबरन वसूली की धमकियों से तंग आ गया था। इसलिए ठिकाने लगाने के लिए मोहम्मद फिरोज अंसारी नाम के शख्स को 6 लाख की सुपारी दी थी।

जानें कैसे रचा गया वाघमारे का मर्डर प्लान

पुलिस ने कहा- "फिरोज नालासोपारा में एक स्पा भी चलाता था, जो पिछले साल छापेमारी के कारण बंद हो गया था। इसके पीछे भी वाघमारे का ही हाथ था। उसने वाघमारे को शिकायत दर्ज करने और स्पा मालिकों से पैसे वसूलने से रोकने की मांग करते हुए शेरेकर से संपर्क किया था। इसी बीच कथित तौर पर दोनों ने वाघमारे को खत्म करने का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले साकिब अंसारी से उसने संपर्क किया। तीन महीने तक रेकी की गई। अंत में शेरेकर के स्पा में वाघमारे को मारने का प्लान बना। फिरोज और साकिब अंसारी ने बुधवार को लगभग 1.30 बजे स्पा में घुसे। कैंची और ब्लेड का इस्तेमाल करके वाघमारे को मौत के घाट उतार दिया।"

ये भी पढ़ें: बिजनेसमैन ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से लगाई मौत की छलांग, बेटे को किया आखिरी कॉल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने