मुंबई की क्रूर मां: 9 साल की बेटी ने नींद में की गलती, मासूम का जलाया प्राइवेट पार्ट

Published : Jul 16, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Jul 16, 2024, 05:31 PM IST
mumbai shocking news

सार

मुंबई में एक महिला ने अपनी 9 साल की बेटी को बिस्तर गीला करने पर बुरी तरह जला दिया। शिवाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई. मायानगरी मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां इतनी भी क्रूर हो सकती है कोई सोच भी नहीं सकता है। यहां एक महिला ने अपनी ही 9 साल की बेटी की जरा सी गलती पर उसके प्राइवेट पार्ट, पीट-पेट अन्य अंगों को बुरी तरह जला दिया। मासूम की गलती बस यह थी कि उसने गहरी नींद में होने की वजह से बिस्तर पर बाथरूम जो कर दी थी। बस इतनी सी बात पर महिला ने क्रूरता की हदें पार कर दी। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है।

मुंबई के शिवाजी नगर थाने का मामला

दरअसल, यह घटना मुंबई के शिवाजी नगर थाने का है। जहां पीड़ित बच्ची अपनी मां कोहिनूरखातुन खान और अपने सौतेले पिता के साथ गोवंडी के बंगनवाड़ी इलाके में रहती है। 14 जुलाई की रात बच्ची ने नींद में बिस्तर पर पेशाब कर दिया, इसी बात पर मां इस कदर भड़की की उसे जानवरों की तरह पीटा। इतने में उसका मन नहीं भरा तो वह गैस स्टोव पर एक बर्तन गर्म करके लाई और बेटी की पीठ, जांघ और यहां तक ​​कि निजी अंगों पर रख दिया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची को बचाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने पड़ोसियों को धमकी देते हुए कहा-आप यहां से चले जाइए, यह मेरे घर का निजी मामला है, आप इसमें दखल नहीं दे सकते हैं।

मुंबई पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार 

महिला के मना करने के बाद भी पड़ोसियों से बच्ची का दर्द देखा नहीं गया और उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बचाकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शिवाजी नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बापूराव देशमुख ने कहा-आरोपी महिला कोहिनूरखातुन खान ने जिस समय इस घटना को अंजम दिया उस वक्त उसका दूसरा पति काम पर गया हुआ था। बच्ची के पड़ोसी का बयान दर्ज करने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बेटी की शादी के 3 महीने बाद जल्लाद बना पिता, शाकिंग है झुंझुनू का थर्ड डिग्री टॉर्चर

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी