अतिक्रमण तोड़ने के बाद रो रही महिलाओं पर हंस रहे इंजीनियर को ठाणे MLA गीता जैन ने कॉलर पकड़कर दे मारा चांटा

Published : Jun 21, 2023, 06:21 AM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 06:22 AM IST
 MLA Geeta Jain

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला MLA ने एक जूनियर सिविक इंजीनियर को सबके सामने थप्पड़ दे मारा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ठाणे/मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला MLA ने एक जूनियर सिविक इंजीनियर को सबके सामने थप्पड़ दे मारा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो क्लिप में मीरा भायंदर विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के दो इंजीनियरों को एक घर को गिराने के लिए गाली देते हुए दिखती हैं, जिसके कारण घर के लोगों को बच्चों सहित मानसून से पहले सड़क पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला विधायक ने दो आदमियों में से एक का कॉलर पकड़ा और उसे थप्पड़ मार दिया।

ठाणे जिले की MLA गीता जैन का वीडियो वायरल

हालांकि विधायक गीता जैन को इसका कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सजा भुगतने को तैयार हैं। गीता जैन न कहा-“मैंने देखा कि जब घर के मालिक अपनी दुर्दशा शेयर कर रहे थे, तब सिविक अधिकारी हंस रहा था। जब महिलाएं अपने घर को टूटते देख रो रही थीं, तो संबंधित अधिकारी उन पर हंस रहे थे। मेरी कार्रवाई उनके प्रति एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।" जैन ने एक मराठी समाचार चैनल को फोन पर स्वीकार किया कि उनका कृत्य कानून के खिलाफ था।

विधायक ने कहा कि जूनियर सिविक इंजीनियरों द्वारा गिराए गए घर का केवल एक हिस्सा अवैध था और इसके रहने वालों ने अवैध हिस्से को हटाने का वादा किया था। विधायक ने दावा किया, "अवैध निर्माण एक बिल्डर के लिए बाधा साबित हो रहा था न कि किसी सरकारी सुविधा या सड़क के लिए। फिर भी, ये निकाय अधिकारी वहां गए और अवैध हिस्से को गिराने के बजाय, उन्होंने पूरे घर को तोड़ दिया।"

ठाणे विधायक गीता जैन अतिक्रमण विवाद

गीता जैन ने एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) का हवाला देकर कहा कि कोई भी घर, चाहे वह वैध हो या अवैध मानसून के पहले या मानसून के मौसम में नहीं गिराया जाना चाहिए। गीता जैन ने कहा कि उन्होंने इस जीआर के बारे में अधिकारियों को बताया था। यह आदेश हर साल 1 जून से लागू होता है। फिर भी वे घर का तोड़ आए।

गीता जैन ने आरोप लगाया कि निकाय अधिकारियों ने उन महिलाओं के बाल भी खींचे, जो उनके घर को गिराए जाने का विरोध कर रही थीं। विधायक ने दावा किया कि दो इंजीनियर बिल्डरों की मिलीभगत से एक निजी जमीन पर विध्वंस का काम कर रहे थे।

कौन हैं विधायक गीता जैन?

गीता जैन ने कहा कि वे यह मुद्दा विधानसभा में उठाएंगी। उसे (जिस इंजीनियर को थप्पड़ मारा गया था) मेरे खिलाफ मामला दर्ज करने दें .... मैं इसका सामना करने के लिए तैयार हूं। कोई कैसे नागरिक अधिकारियों को निजी भूमि पर बने ढांचों को गिराने को बर्दाश्त कर सकता है?"

बता दें कि गीता जैन 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीती थीं। बाद में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवसेना को समर्थन दिया। हालांकि, जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद जैन भाजपा में हैं।

 

यह भी पढ़ें

अतिक्रमण तोड़ने के बाद रो रही महिलाओं पर हंस रहे इंजीनियर को ठाणे MLA गीता जैन ने कॉलर पकड़कर दे मारा चांटा

मुंबई में चलते ऑटो में बॉयफ्रेंड ने Live In पार्टनर का चॉपर से गला रेत दिया, फर्स्ट लव के लिए पति को छोड़कर आई थी 2 बच्चों की मां

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी