बॉलीवुड सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी आग, महिला झुलसी, 9 को किया गया रेस्क्यू

Published : Dec 24, 2024, 12:35 PM IST
Bollywood Singer Shaan

सार

महाराष्ट्र के मुंबई में बॉलीवुड गायक शान की बिल्डिंग में आग लगने से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल हो गई। दमकलकर्मियों ने 15वीं मंजिल से कई लोगों को बचाया। पुणे और मुंबई में भी आग की घटनाएं सामने आईं।

मुंबई। मंगलवार सुबह बॉलीवुड गायक शान की रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से 80 वर्षीय महिला झुलस गई है। बुजुर्ग महिला 8वीं मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे बचाकर बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से दमकलकर्मियों ने एक पुरुष और 8 महिलाओं को बचाया। हालांकि, गायक शान की ओर से खुद कोई बयान नहीं दिया गया है।

कबाड़ गोदाम में भी लगी थी भीषण आग

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया इसी तरह की आग की घटना में सोमवार शाम को मुंबई में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आग मुंबई के मानखुर्द के मंडला इलाके में लगी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए 8 टेंडर मौके पर भेजे गए। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा गया कि जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां से घना धुआं निकल रहा था। वीडियो में आगे स्क्रैप मार्केट के दृश्य देखे जा सकते हैं। इसमें दिखाया गया कि आग इलाके में फैल रही है। गौरतलब है कि अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था।

पूणे में भी लग चुकी है जानलेवा आग

पुणे में एक अन्य आग की घटना में महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के अनुसार आग ने एक फोटो स्टूडियो को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि स्टूडियो पुणे के बावधन इलाके में शाम करीब 5.50 बजे 5 मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित था। घटनास्थल के दृश्य में स्टूडियो में आग लगी हुई दिखाई दे रही थी और उसमें से धुएं का गुबार निकल रहा था और आसमान को ढक रहा था।

 

ये भी पढ़ें…

वाह! 21 साल से जो शख्स काट रहा था फरारी, वो पुलिस को मिला यहां, जानें डिटेल

‘उसे मारा गया क्योंकि वह...’: राहुल गांधी ने किसके लिए कहीं ये बात,पुलिस पर सवाल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट