
मुंबई. मुंबईवालों के बारे में कहा जाता है कि वे यह शहर कभी सोता नहीं है। यानी मुंबईकरों में एनर्जी लेवल हाई होता है। यह शहर मदद के लिए भी जाना जाता है। रास्ते में मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए अनजान भीड़ भी आगे आ जाती है। यह वीडियो यही दिखाता है। जब एक बस खराब हो गई, तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे धक्के मारकर निकाला।
भारत के कई अन्य महानगरों की तुलना में आकार में छोटा, लेकिन मुंबई दुनिया की सबसे बड़ी शहरी आबादी में से एक है। लेकिन मुंबई की भीड़ सिर्फ जनसंख्या के लिए ही नहीं जानी जाती है, बल्कि लोगों अपनी स्प्रिट के लिए भी सुर्खियों में रहती है। यह वीडियो मुंबई की स्प्रिट यानी आत्मा को दिखाता है।
पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने एक यूजर की ट्वीटर पोस्ट को रिपोस्ट किया। इस क्लिप को मूल रूप से ट्विटर यूजर मेडोह ने पोस्ट किया था। क्लिप में कई लोग एक फंसी हुई बस के पीछे धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये लोग बेस्ट बस को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते दिखे। इस तरह उन्होंने बस की मदद की।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस को धक्का लगाने वालों में हर तरह के लोग हैं। कुछ अपने काम के लिए जा रहे थे। इनमें एक किन्नर भी मुस्कराते हुए दिखा। वो अपना काम छोड़कर बस की मदद करते धक्का लगाते दिखा।
यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "गुड मार्निंग, तो यह अनमोल क्षण है जब वे लोग अपने बस के बिजी शेड्यूल को इग्नोर करते हुए बस की मदद करते दिखे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी देर मदद की, लेकिन एक-दूसरे की हम सब मदद करते हैं!"
मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट बस ड्राइवर की मदद के लिए शहर के नागरिकों को एकजुट होते देख गर्व महसूस कर रहा था और लिखा, "मुंबई मोमेंट्स- Ctrl+S! मुंबई की ताकत इसके हर "मुंबईकर्स" के हाथ में है। खाकी में हमारे मित्र ने इसे देखा और शहर को एक्स्ट्रा सपोर्ट देने के लिए बूस्ट किया।”
यह भी पढ़ें
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।