2 लोगों के झगड़े में गई तीसरे की जान...पटाखा फोड़ने पर विवाद..महिला संग 5 अरेस्ट

Published : Nov 01, 2024, 05:20 PM IST
mumbai murders

सार

मध्य मुंबई के एंटॉप हिल में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में 20 वर्षीय विवेक गुप्ता की चाकू से हत्या। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर।

मुंबई। मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में दीपावली की आधी रात के बाद यानि शुक्रवार तड़के पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें 20 वर्षीय विवेक गुप्ता की चाकू से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जैसा कि एक अधिकारी ने बताया।

क्यो हुआ झगड़ा?

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह झड़प उस समय शुरू हुई जब गुरुवार आधी रात के बाद कोकरी अगर के जय महाराष्ट्र नगर में निवासियों का एक समूह पटाखे फोड़ रहा था। आरोपी कार्तिक आर मोहन देवेंद्र, जो उस समय दोपहिया वाहन पर था, ने ग्रुप को एकांत स्थान पर जाकर पटाखे फोड़ने के लिए कहा। पटाखे फोड़ने वाला गुट उसकी बात मानने के बजाय उल्टा उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद देवेंद्र मौके से उस वक्त चला गया।

मार खाने के कुछ देर बाद अपने लोगों के साथ लौटा मुख्य आरोपी

कुछ देर बाद देवेंद्र अपनी पत्नी, भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ लकड़ी की छड़ी और क्रिकेट बैट लेकर गली में लौटा। इस दौरान दोनों समूहों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारी ने बताया कि हंगामे के बीच पटाखे फोड़ रहे लोगों में से एक ने चाकू निकाल लिया, जो हाथ से फिसलकर गिर गया। तभी देवेंद्र के साथ आए राज पुट्टी नामक व्यक्ति ने उस धारदार हथियार को उठाया और दूसरे पक्ष के विवेक गुप्ता पर कई बार वार किया।

गिरफ्तार होने वालें में दंपत्ति समेत 5 लोग शामिल

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद घायल विवेक गुप्ता को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान कार्तिक आर मोहन देवेंद्र, कार्तिक कुमार देवेंद्र, विक्की मुट्टू देवेंद्र, मिनिप्पन रवि देवेंद्र और कार्तिक की पत्नी के रूप में की गई है।

BNS के अंतर्गत हत्या और अन्य आरोपों के तहत दर्ज हुई FIR

अधिकारी ने बताया कि एंटॉप हिल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस तकनीकी विश्लेषण और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें…

महाराष्ट्र HSC बोर्ड: 12वीं के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें नया शेड्यूल

मुंबई में कार से 10 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, मिले अमेरिकी और सिंगापुर डॉलर

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश