मुंबई बिल्डिंग हादसा: बालकनी टूटने से सेकंड फ्लोर से नीचे गिरे बूढ़े मां-बाप, घटना याद करके रो पड़ता है घायल 21 साल का बेटा

Published : Jun 27, 2023, 08:06 AM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 08:07 AM IST
mumbai vile parle balcony collapse

सार

मुंबई की जजर्र इमारतों पर बारिश में खतरा बढ़ गया है। घाटकोपर ईस्ट में विले पार्ले स्थित इमारत का एक हिस्सा गिरने की घटना लोग भूल नहीं पा रहे हैं। राजावाड़ी कॉलोनी की धंसकी इमारत में कुछ निवासी फंसे गए थे, उन्हें रेस्क्यू किया गया। 

मुंबई. मुंबई की जजर्र इमारतों पर बारिश में खतरा बढ़ गया है। घाटकोपर ईस्ट में विले पार्ले स्थित इमारत का एक हिस्सा गिरने की घटना लोग भूल नहीं पा रहे हैं। राजावाड़ी कॉलोनी की धंसकी इमारत में कुछ निवासी फंसे गए थे, उन्हें रेस्क्यू किया गया। यह हादसा 25 जून को हुआ था, जब एक ग्राउंड-प्लस-थ्री मंजिल आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया था। इस हादसे में एक बुजुर्ग दम्पती की मौत हो गई।

मुंबई विले पार्ले: बिल्डिंग का छज्जा गिरने का हादसा, बेटे ने सुनाई शॉकिंग कहानी

21 वर्षीय ज़ेनो मिस्किटा रविवार(25 जून) की दोपहर अपने माता-पिता के साथ विले पार्ले में अपने घर की बालकनी से एक वार्षिक धार्मिक जुलूस देख रहे थे, जब छज्जा टूटकर गिर गया था। इस हादसे में ज़ेनो को मामूली चोटों आईं, जिससे वो बच गए, लेकिन उनके 70 वर्षीय पिता रॉबी और 65 वर्षीय मां प्रिसिला मिस्किटा की जान चली गई। यह हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। कैमरे में कैद हो गया।

ज़ेनो को कूपर अस्पताल ले गया था। शाम को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अपने मां-बाप को खोने के बाद से ज़ेनो सदमे में है। ज़ेनो वो पल याद करके सिहर उठता है। उसने कहा कि वे तीनों बालकनी में खड़े होकर सेंट जॉन द बैपटिस्ट के जुलूस को देख रहे थे। अचानक बालकनी गिर गई। एक पल तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ? पड़ोसियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला।

मिस्किट का परिवार बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर पर रहता है। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला शख्स शहर से बाहर है। ग्राउंड फ्लोर पर बर्तनों का एक स्टोरेज है। जर्जर हो चुकी फर्स्ट फ्लोर की बालकनी को सहारा देने जमीन से मेटल बीम लगाई गई हैं। यह बिल्डिंग 20-25 साल पुरानी है।

मुंबई में खतरनाक इमारतें और बारिश में अलर्ट

बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से मिस्किटा परिवार के अलावा यहीं रहने वालीं 53 साल की सुमित्रा देवी भी घायल हुईं। हादसे की जानकारी लगते ही पूर्व स्थानीय नगरसेवक अनीश मकवानी और लोकल एमएलए पराग अलावनी मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें

Watch Video:मुंबई में बारिश से जर्जर इमारतों पर खतरा बढ़ा-घाटकोपर में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने के बाद BMC अलर्ट पर

मुंबई में भारी बारिश: पानी में डूबती जा रही थी कार, 10 मिनट में शख्स को लगने लगा था कि शायद अब नहीं बच पाएगा, शॉकिंग स्टोरी

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO
Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज