Mumbai Shocking Video: 7 बच्चों को स्कूटर पर लेकर जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने लगाया गैर इरादतन हत्या का केस

Published : Jun 27, 2023, 07:06 AM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 07:09 AM IST
mumbai stunt shocking video

सार

यह चौंकाने वाला वीडियो मुंबई का है। 7 मासूम बच्चों के साथ स्कूटर पर निकले इस शख्स ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उसके खिलाफ इतना कड़ी एक्शन लेगी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मुंबई. यह चौंकाने वाला वीडियो मुंबई का है। 7 मासूम बच्चों के साथ स्कूटर पर निकले इस शख्स ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उसके खिलाफ इतना कड़ा एक्शन लेगी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने स्कूटर सवार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या(attempted culpable homicide) की FIR दर्ज की है।

इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। हर कोई इस शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहा था। अगर कोई भी ऐसे स्टंट करने में अपनी बहादुरी समझता है, तो अलर्ट रहें।

मुंबई में स्कूटर पर स्टंट, मुंबई पुलिस और खतरनाक ड्राइविंग

मुंबई हो या भोपाल; या अन्य कोई शहर, व्हीकल्स पर स्टंटबाजी एक बड़ी प्राब्लम है। लेकिन यह मामला विचित्र है। सोहेल कुरैशी नामक एक twitter ने पोस्ट करके लिखा कि 'ये गैरजिम्मेदार पागल सात बच्चों को लेकर स्कूटर पर घूम रहा है। सात छोटे बच्चों की जान जोखिम में डालने के लिए उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इन बच्चों के माता-पिता पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए।' सुहैल ने अपनी पोस्ट मुंबई पुलिस, सीपी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टैग की।

वीडियो वायरल होते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आई। टूव्हीलर के नंबर के आधार पर शख्स का पता लगाया गया। अब उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। संभवत: यह इस तरह की पहली FIR है, जिसमें किसी स्टंटबाजी शख्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मुंबई में स्कूटर पर स्ंटटबाजी का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की व्यस्त सड़क पर होंडा एक्टिवा सवार 7 बच्चों को बैठाकर जा रहा है। इसमें 2 बच्चे स्कूटर के आगे खड़े हैं। पीछे सीट पर 4 बच्चे बैठे हैं। 7वां बच्चा मेटल बॉडी प्रोटेक्टर गार्ड पर खड़ा है। बच्चों ने हाथों में स्कूल बैग पकड़ा हुआ है। जरा-सा भी बैलेंस बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

यह भी पढ़ें

Delhi Shocking Accident: मासूम बच्चों के सामने करंट से छटपटाकर मर गई मां, पढ़िए दिल्ली रेलवे स्टेशन के इस मौत के खंभे की कहानी

मुंबई में भारी बारिश: पानी में डूबती जा रही थी कार, 10 मिनट में शख्स को लगने लगा था कि शायद अब नहीं बच पाएगा, शॉकिंग स्टोरी

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी