Watch Video:मुंबई में बारिश से जर्जर इमारतों पर खतरा बढ़ा-घाटकोपर में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने के बाद BMC अलर्ट पर

Published : Jun 26, 2023, 06:22 AM ISTUpdated : Jun 26, 2023, 06:24 AM IST
Ghatkopar East building collaps

सार

बारिश का मौसम आते ही जर्जर और कमजोर बिल्डिंग्स गिरने का खतरा बढ़ गया है। मुंबई में फिर एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से लोगों में डर बैठ गया। घाटकोपर ईस्ट में इमारत का एक हिस्सा गिर गया। 

मुंबई. बारिश का मौसम आते ही जर्जर और कमजोर बिल्डिंग्स गिरने का खतरा बढ़ गया है। मुंबई में फिर एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से लोगों में डर बैठ गया। घाटकोपर ईस्ट में इमारत का एक हिस्सा गिर गया।राजावाड़ी कॉलोनी की धंसकी इमारत में कुछ निवासी फंसे गए थे, उन्हें रेस्क्यू किया गया। यह हादसा मुंबई के घाटकोपर इलाके में 25 जून सुबह हुआ था, जब एक ग्राउंड-प्लस-थ्री मंजिल आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया था।

मुंबई में बिल्डिंग गिरने का हादसा: बारिश में जर्जर इमारतों से रहें अलर्ट

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, कुछ निवासी इमारत में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। नगर निकाय ने कहा कि उपनगरीय घाटकोपर में राजावाड़ी कॉलोनी के चितरंजन नगर में स्थित इमारत का एक हिस्सा रविवार सुबह 9.33 बजे ढह गया। बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड ने दुर्घटना को लेवल-1 घोषित किया है। इमारत में फंसे 5 लोगों को निकालकर कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की चीफ आफिसर रश्मी लोखंडे ने कहा कि दो लोगों को तीसरी मंजिल से बचाया गया, जबकि दो लोग इमारत की पहली मंजिल पर फंसे गए थे। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने हादसे की पुष्टि की।

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि इमारत का जमीनी स्तर पूरी तरह से गिर गया था, इसलिए फंसे हुए लोगों तक पहुंचने में समय लगा। उनकी टीम ने पीड़ितों का पता लगाने के लिए कैमरों का इस्तेमाल किया।

मुंबई में मानसून की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें

असम में भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार : 5 लाख लोग पानी में घिरे, पुल बहे, नदियां उफान पर, जान बचाने ऊंची जगहों पर भागे लोग

बिहार के सरहसा में दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट: टैंकर से कुचलकर मरते हुए भी अपने बच्चे को जन्म दे गई मां

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ
CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?