एक थप्पड़ का खौफनाक बदलाः पहले युवक से सुलह की फिर चाकूओं से गोदकर कर दिया लहूलुहान

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो युवकों ने खौफनाक कांड को अंजाम दे दिया। जिसमें एक युवक को इतने चाकू मारे की उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत।

Contributor Asianet | Published : May 21, 2023 2:30 PM IST

नागपुर (nagpur news). महाराष्ट्र के नागपुर शहर के मिनीमाता नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक थप्पड़ मारने का युवक से इतना खौफनाक बदला लिया गया है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। युवक को फिलहाल गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कलमाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है।

एक महीने पहले हुआ था विवाद

दरअसल पूरा मामला शहर के मिनीमाता नगर के पंच जोपड़ा में हुआ। यहां के रहने वाले अविनाश टंडन और सन्नी चंदेल की इसी क्षेत्र के कलमाना के रहने वाले हितेश रमेश डांगे से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ी दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई और गुस्से में हितेश ने अविनाश को एक थप्पड़ मार दिया। उसके बाद से ही अविनाश और सन्नी इतना भड़के की हितेश से बदला लेने की तैयारी करने लगे। इन दोनों के बीच तभी से बहस हो रही थी।

थप्पड़ का एक महीने बाद लिया खौफनाक बदला

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही दोनों ने हितेश के खिलाफ प्लान बनाया और फिर शनिवार 20 मई को सन्नी और अविनाश ने हितेश को बुलाया और पुरानके विवाद को सुलझाने की बात कही। हितेश भी उनकी बात मान गया। हितेश को आरोपियों के खौफनाक इरादों को भनक तक नहीं थी। विवाद सुलझाने के बाद जैसे ही हितेश वहां से जाने लगा तभी अविनाश ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।

इतने वार किए की लहूलुहान हो गई बॉडी

हितेश के कुछ समझने से पहले ही आरोपी अविनाश ने उसके हाथ, जांघ और पेट पर इतने वार किए की वह लहूलुहान हो गया। अधिक खून बह जाने के कारण हितेश वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। हमला करने के बाद युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं युवक को गंभीर घायल हालात में देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल हालात में मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसको होश नहीं आया है।

अपने बेटे पर हुए हमले का पता लगने के बाद बदहवास हालात के हॉस्पिटल पहुंची। इसके बाद कलमना थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के मंत्री के हत्यारे भतीजे की खौफनाक हरकत: एक थप्पड़ का बदला लेने को बनाई इतनी शॉकिंग प्लानिंग

Share this article
click me!