नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह गिरी, 1 की मौत-2 घायल

Published : Jul 27, 2024, 12:11 PM ISTUpdated : Jul 27, 2024, 01:10 PM IST
Navi mumbai

सार

नवी मुंबई में बड़ा हादसा हो गया, जहां शाहबाज गांव में स्थित एक बहुमंजिला इमारत ताश की पत्तों की तरह ढह गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नवी मुंबई। नवी मुंबई के शाहबाज इलाके में शनिवार को 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने 50 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाला है। नगर निगम के आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा- "10 साल पुरानी इमारत सुबह करीब 5 बजे गिरी। यह एक जी+3 बिल्डिंग है। इसमें 13 फ्लैट थे। NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। हम बिल्डिंग मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करेंगे।"

चश्मदीदों ने कहा- "हम सो रहे थे। तभी अचानक भारी-भरकम चीज गिरने की आवाज सुनाई दी। हम डर गए। बाहर आकर देखा तो पास की 3 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह जमीन पर गिरी पड़ी है। जो इमारत बीती रात तक खड़ी थी, वो सुबह कच्चे मकान की तरह जमीदोज हो गई। घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी गई, उन्होंने आकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।"

दक्षिण मुंबई में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिरने की भी घटना

पिछले हफ्ते शनिवार को दक्षिण मुंबई में भी एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी थी। हादसे में 80 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास स्लेटर रोड के पास स्थित रुबिनिसा नाम की इमारत ढही थी। घटना के वक्त मुंबई में काफी बारिश हो रही थी। बता दें, भारी बारिश की वजह से पुराने और जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों के गिरने की आशंका बढ़ गई है।

गुजरात के सूरत में हादसा

मुंबई से सटे गुजरात के सूरत में बीते 7 जुलाई को सचिन इलाके में एक भयानक हादसा हुआ था। 6 मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। घटना में कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिसकी वजह से 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत 15 साल पुरानी थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में रेड अलर्ट की चेतावनी, BMC ने भी दिए ये आदेश, जानें सबकुछ

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट