बुजुर्ग के आगे यमराज ने भी मानी हार, अंतिम संस्कार से पहले वापस लौटी सांसे

Published : Jan 04, 2025, 10:52 AM ISTUpdated : Jan 04, 2025, 11:22 AM IST
old men alive

सार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामले सामने आया है। हार्टअटैक आने के बाद एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई थी, जोकि बाद में जानिए कैसे जिंदा हो गया।

नई दिल्ली। आज के समय में हम किसी पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं। क्योंकि कई बार ऐसी घटनाएं घटती हुई दिखाई देती है, जिसके बारे में सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र से जुड़ी सामने आई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामले सामने आया है। हार्टअटैक आने के बाद एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई थी, जोकि बाद में जिंदा हो गया। ऐसा तब हुआ जब बुजुर्ग के शव को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था। तभी स्पीड ब्रेकर के चलते एंबुलेंस उछली और बुजुर्ग शख्स की सांसे वापस आ गई। ऐसे में घरवाले बिना देरी करें बुजुर्ग को वापस हॉस्पिटल लेकर आ गए। जब डॉक्टर ने उनकी जांच की तो वो बिल्कुल ठीक पाए गए।

16 दिसंबर की शाम को पांडुरंग नाम के एक बुजुर्ग आदमी को अचानक से चक्कर आया और हार्ट अटैक आने के बाद वो जमीन पर गिर गए। हॉस्पिटल में उन्हें तुरंत ले जाया गया। वहां पर दो से तीन घंटे बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने तो पांडुरंग के अंतिम संस्कार की भी तैयारी कर ली थी। जब उन्हें हॉस्पिटल से घर ले जाने लगे तब स्पीड ब्रेकर आने के चलते एंबुलेंस उछली और वो जिंदा हो गए। एंबुलेंस में मौजूद पांडुरंग के रिश्तेदारों ने उनके हाथों की उंगलियों को हिलते हुए देखा। उनकी सांस भी चलना शुरू हो गई थी। एंबुलेंस उन्हें फिर हॉस्पिटल में लेकर चली गई। 15 दिनों के इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया।

चमत्कार से कम नहीं थी ये पूरी घटना

इस घटना के बाद पांडुरंग के पोते रोहित ने बताया कि ये चीज किसी चमत्कार से कम नहीं थी। होश में आने के बाद पांडुरंग को बस इतना याद था कि उन्हें चक्कर आए थे और वो बेहोश हो गए थे। बाद में फिर सभी घरवालों ने उन्हें बताया कि उनको हार्ट अटैक आया था।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में प्रसव के दौरान महिला को आया हार्ट अटैक, मां और बच्चे की हुई मौत

3 बार इंजीनियरिंग में फेल बेटे का खौफनाक काम, 2 मर्डर का तरीका जान कांप गई रूह

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO
Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज