
मुंबई. मुंबई के सायन इलाके का एक डॉक्टर साइबर क्राइम का ऐसा शिकार हुआ कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। डॉक्टर ने ऑनलाइन समोसे ऑर्डर किए थे। उन्होंने 25 प्लेट समोसे ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। लेकिन ठगों ने ऑनलाइन पेमेंट की आड़ में उनके बैंक अकाउंट से 1.40 लाख रुपए निकाल लिए।
मुंबई में ऑनलाइन ठगी का शॉकिंग केस, फूड डिलीवरी के नाम पर साइबर फ्रॉड
सायन इलाके के KEM हॉस्पिटल के एक 27 वर्षीय डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने शनिवार(8 जुलाई) को सुबह 8.30 बजे नाश्ते के लिए ऑनलाइन समोसे ऑर्डर किए थे। वे शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कर्जत पिकनिक पर जाने वाले थे। यही सोचकर कि सफर में कुछ खाने को हो जाएगा। डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने गुरुकृपा रेस्टोरेंट पर फोन करके 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर किया था। उन्हें 1500 रुपए पेमेंट करने को कहा गया। डॉक्टर ने शिकायत में लिखवाया कि उन्होंने 1500 रुपए का पेमेंट कर दिया। लेकिन उन्हें कॉल आया कि पेमेंट नहीं मिला है। इसलिए उन्हें दूसरा नंबर दिया गया, ताकि वो उस पर पेमेंट भेज सकें।
अनजान पेमेंट लिंक क्लिक न करें, मुंबई में साइबर ठगी
ठगों ने डॉक्टर को पेमेंट रिक्वेस्ट की लिंक भेजी। जैसे ही डॉक्टर ने पेमेंट की लिंक पर क्लिक की, उनके अकाउंट से 28000 रुपए कट गए। जैसे ही डॉक्टर को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत बैंक में कॉल करके अपना अकाउंट ब्लॉक करवाया। लेकिन तब तक ठग उनके अकाउंट से 1.40 लाख रुपए निकाल चुके थे।
कहां कर सकते हैं साइबर क्राइम की शिकायत?
साइबर क्राइम से निपटने के लिए गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की तरफ से एक चार अंक का नंबर जारी किया है। यह नंबर 1930 है। जब भी आप या आपका कोई जानने वाला ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो तो इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले ऐसी शिकायतों के लिए 155360 हुआ करता था। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।
यह भी पढ़ें
Shocking Accident: गाजियाबाद में रांग साइड स्कूल बस ने कार को मारी भीषण टक्कर, 6 की मौत
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस 2023: भारत में कितने बढ़े हिंदू-मुसलमान?
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।