
पालघर, पति-पत्नी की बीच नोकझोंक आम बात है, लेकिन दंपत्ति के बीच का यह घरेलू विवाद हत्या-आत्महत्या तक पहुंच जाए तो यह शॉकिंग है। महाराष्ट्र के पालघर से एक ऐसा ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने पति से झगड़े के बाद अपनी फूल से 4 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव वरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पति पालघर में नाविक और मछली पकड़ने का भी काम करता
दरअसल, यह दुखद घटना पालघर के दहानू के सिसने की है। जहां एक 23 साल की एक आदिवासी महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद यह खौपनाक कदम उठाया। मृतक महिला की पहचान मनीषा जयेश राजद के रूप में हुई है। जो कि अपने पति जयेश राजद के साथ रहती थी। लेकिन पति अक्सर काम के चलते घर से बाहर ही रहता था। वह एक नाविक है और मछली पकड़ने का भी काम करता है। लेकिन अब जांच हुई और वह दोषी पाया गया तो बाकी की जिंदगी पति की जेल में ही कटेगी।
पति की इस बात से थी नाराज पत्नी
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति जयेश अक्सर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाता था। पत्नी कहीं बाहर घुमाने की बोलती तो उन्हें नहीं ले जाता था। बताया जाता है कि शनिवार को भी जयेश अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया था। जबकि बीवी ने उसे साथ जाने का कहा था। लेकिन वह नहीं ले गया। दोनों का इसको लेकर आपस में विवाद भी हुआ था। पति तो चला गया, लेकिन पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मां ने चार महीने की बेटी का घोंट दिया गला
पति के बाहर जाते ही मनीषा ने सबसे पहले तो दिल पर पत्थर रखकर अपनी चार महीने की फूल सी बेटी अनुश्री की गला घोंट कर हत्या कर दी । इसके बाद उसने भी जिंदा नहीं रहने का फैसला कर लिया। उसने अपने घर पड़ी नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटकर आत्महत्या कर ली। कासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-दहला देने वाली है जैसमलेर की यह तस्वीर, एक ही घर में निकली कोबरा की पूरी फैमिली
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।