72 घंटे-6 टीमों का जाल, जानें कैसे चंगुल में आया BMW हिट-एंड-रन केस का मुख्य आरोपी मिहिर शाह?

Published : Jul 09, 2024, 04:46 PM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 05:20 PM IST
Mumbai BMW Hit and Run

सार

मुंबई वर्ली BMW हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, जो तीन दिनों से फरार चल रहा था।

मुंबई बीएमडब्ल्यू दुर्घटना: मुंबई वर्ली BMW हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, जो तीन दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के शाहपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार (7 जुलाई) की सुबह आरोपी के BMW कार से एक महिला की हत्या हो गई थी। BMW कार चलाने वाला शख्स शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा था। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों का गठन किया था। इसके लिए मुंबई पुलिस ने लगातार 72 घंटों तक 6 टीमों की मदद से मिहिर शाह को ढूंढने के लिए दिन रात एक कर दी। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।इसके बाद जा कर पुलिस को सफलता हाथ लगी। वहीं पुलिस ने मिहिर शाह के अलावा 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, यहां तक की पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने BMW के ड्राइवर को लिया हिरासत में

बता दें कि मिहिर शाह ने 7 जुलाई को अपने BMW कार से एक दंपत्ति को धक्का मार दिया था। इस हादसे में महिला की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी। उसे कार से 100 मीटर घसीटा गया था। वहीं पति बोनट से कूद गया, जिसकी वजह से वो बच गया। इस हादसे के बाद मिहिर शाह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भागने में मदद करने के आरोप में उसके पिता राजेश शाह और पारिवारिक ड्राइवर राजेंद्र सिंह बीदावत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, पिता को 15 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। वहीं ड्राइवर राजेंद्र सिंह बीदावत को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह उनकी दूसरी रिमांड है।

ये भी पढ़ें: मुंबई BMW हिट-एंड-रन: पब मालिक ने आरोपी मिहिर शाह को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘उन्होंने शराब की जगह...’

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल