आफत: मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश से आज स्कूल-कॉलेज बंद, हर रास्ते पर घुटनों तक भरा पानी

Published : Jul 09, 2024, 07:30 AM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 07:42 AM IST
mumbai rains weather news

सार

मुंबई में भारी बारिश के चलते मंगलवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूल कॉलेजों को भी आज के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण हर रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इसमें कई गाड़ियां भी फंसी हुई हैं।  

मुंबई। मुंबई की बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते मुख्य मार्गों से लेकर कई इलाकों में  भयंकर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है। बारिश के कारण हर रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इसमें कई गाड़ियां भी फंस गई हैं। लोगों से बिना अति आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। 

ट्रेनें ठप, शॉर्ट सर्किट से झुलसकर महिला की मौत
मुंबई और आसपास के इलाकों में तेज बारिश ने कई सारी समस्याएं खड़ी कर दी हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई मोहल्लों में गलियां में भीषण जलभराव के कारण घरों के अंदर पानी घुस गया है। महानगर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोकल ट्रांसपोर्ट भी बारिश और जलभराव के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण शॉर्ट-सर्किट से झुलसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। खई लोग पानी से भरी सड़कों में भी गिरकर घायल हो गए। सोमवार को मुंबई के कुछ इलाकों में सुबह 7 बजे तक केवल छह घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे कई सड़कें और निचले इलाकों में जलभराव हो गयाा।

पढ़ें मुंबई में भारी बारिश से मची हाहाकार, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें भी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बारिश से लोकल ट्रेन और फ्लाइटें रद्द
मुंबई में तेज बारिश के कारण पटरियों पर पानी भर गया है। ऐसे में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन सेवाएं सोमवार रात को फिर से सस्पेंड कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि बारिश के बाद विजिबिलिटी कम होने के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर फ्लाइट सर्विस पर भी असर पड़ा। कई सारी फ्लाइट लेट हो गईं तो करीब 50 उड़ानों क को रद्द कर दिया गया। इनमें 42 उड़ानें इंडिगो की और 6 एयर इंडिया की हैं। 

 

 

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक