
रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में घूमने आए लोग अचानक आए जलसैलाब के कारण फंस गए हैं। उनकी जान आफत में फंस गई है। वे मदद के लिए गुहार लगा रहे है। क्योंकि चारों तरफ जलसैलाब ही नजर आ रहा है। वे खुद की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वहां सीढ़ियों पर लोहे की चेन लगी है। जिसके सहारे वे खुद को बचा रहे हैं।
होश उड़ा देगा रायगढ़ किले का वीडियो
रायगढ़ किले का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किले के अंदर अचानक जल सैलाब आ गया है। जो लगातार बढ़ते जाने के कारण सीढ़ियों पर मौजूद पर्यटक फंस गए हैं। वे अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे को पकड़ रहे हैं।
आज से बंद किया किला
भारी बारिश के चलते रायगढ़ के किले को पर्यटकों के लिए आज से बंद कर दिया गया है। इसी के साथ पुलिस बल भी नियुक्त कर दिया है। ताकि कोई जबरदस्ती अंदर नहीं जाए। इसी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किले में फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : IIT और JEE करने MP के स्टूडेंट्स ने बनाया ये कैसा प्लान, CCTV फुटेज देखकर उड़ गए होश
किले पर हैं 1450 सीढ़ियां
आपको बतादें कि इस किले में करीब 1450 सीढ़ियां हैं। जिन्हें चढ़कर व्यक्ति किले पर पहुंचता है। ये किला दक्षिण मुंबई में स्थित रायगढ़ में है जिसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज का किला है। इस किले में सालभर ही पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। इसी किले में छत्रपति शिवाजी का राज्यअभिषेक हुआ था।
यह भी पढ़ें : PM आवास की पहली किश्त मिलते ही बेवफा बन गईं 11 बीवियां, यूपी के महाराजगंज का चौंकाने वाला मामला
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।