लखपति दीदी सम्मेलन में बोले PM मोदी- महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी लायक नहीं

Published : Aug 25, 2024, 02:41 PM ISTUpdated : Aug 25, 2024, 03:15 PM IST
pm jalgaon

सार

पीएम मोदी ने आज जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में 11 लाख महिलाओं को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा जो 70 सालों में नहीं हुआ, वह हमने किया है।

जलगांव (महाराष्ट्र)। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। यहां उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लिया और 11 लाख महिलाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि महिलाओं की आमदनी बढ़ाने और उनकी पारिवारिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए ये योजना चलाई गई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि विपक्ष ने जो पिछले 70 सालों में नहीं किया वह हमने कर दिखाया है। देश की महिलाओं की स्थिति बेहतर होगी तो पूरे घर और समाज का अपने आप ही विकास होगा। उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार हर वक्त तैयार है। महिलाओं के साथ अपराध माफी लायक नहीं होता।

महिलाओं ने उतारी पीएम की आरती 
पीएम के जलगांव स्थित सम्मेलन में पहुंचने पर महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया। सुबह से सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ जुटी हुई थी। पीएम के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगाए जाने लगे। मोदी ने भी महिलाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सम्मेलन में शामिल रहे।

पढ़ें पीएम मोदी का ऐतिहासिक यूक्रेन दौरा क्यों रहा खास, जानें 10 महत्वपू्र्ण बातें

 

पीएम ने दी 2500 करोड़ की सौगात
पीएम ने लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 2,500 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड जारी किया है। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़े 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने 5,000 करोड़ का बैंक लोन भी बांटा। इस ऋण की मदद से 2.35 लाख SHG से जुड़े 25.8 लाख सदस्यों को आर्थिक मदद मिलेगी।

महिला अपराध पर पीएम ने कही ये बात
जलगांव में पीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आज हम हर कदम उठा रहे हैं। महिला अपराध को लेकर राज्यों और पूरे देश को सचेत किया जा रहा है। सभी राज्यों से कहा गया है कि माताओं, बहनों पर किसी भी प्रकार के अत्याचार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं। अपराधी कोई भी हो, कितना भी रसूखदार हो उसे किसी भी हाल में बख्शा न जाए। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले माफी नहीं सजा के हकदार होते हैं। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी