
मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई वसई इलाके एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक मां अपने ही दो नाबालिग बेटों के लिए क्रूर बन गई। महिला ने जरा सी बात पर दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू करके जला दिए। जब पिता ने बच्चों के जले निशान देखे तो युवती की करतूतों का खुलासा हो गया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अत्याचार करने वाली यह युवती पीड़ितों की सौतेली मां है। वहीं बच्चों की उम्र 7 और 8 साल है।
बच्चों की दर्दभरी कहानी सुनकर पिता के रोंगटे खड़े हो गए
जब पीड़ित दोनों बच्चों ने सौतेली मां के अत्याचार की कहानी पिता और पुलिस को बताई तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। महिला उन पर पिछले कई दिनों से क्रूरता कर रही थी। पति के काम पर जाते ही वह बच्चों से ही घर का सारा काम करवाती थी। मासूमों से कपड़े धुलवाती, बर्तन धुलवाती और झाड़ू-पोंछा तक करवाती थी। अगर बच्चे मना कर देते तो उनको जानवरों की तरह पीटने लग जाती थी। इतना ही नहीं धमकी देती अगर पिता को बताया तो खाने को भी नहीं देगी। वह पिछले कई दिनों से मासूमों पर कहर बरपा रही थी, जिसे मासूम चुपचाप सहे जा रहे थे।
पहली बीवी से तलाक के बाद की थी दूसरी शादी
वहीं वसई पुलिस को महिला के पति ने बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी है, पहली बीवी से उसका तलाक हो चुका है। कुछ महीने पहले ही उसने दूसरा विवाह किया है, ताकि बच्चों का सही से पालन-पोषण हो सके और उनकी पढ़ाई-लिखाई हो सके। बता दें कि युवक कूरियर का काम करता है। जिसके चलते अधिकतर समय वो घर से बाहर रहता है। इस बीच युवक ने कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ले ली और घर पर रहने लगा। लेकिन उसे इस दौरान बच्चों का व्यवहार काफी बदला नजर आया। जब उसने उनके शरीर पर जले और पिटाई के निशान देखे तो उसे कुछ अंदेशा हुआ। इसके बाद पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई।
पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश: जमीन पर गिरते ही उड़े परखच्चे, पायलट-पैसेंजर्स घायल
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।