
Pune Girl viral video: पुणे (Pune) एक बार फिर से चर्चा में है। कुछ दिन पहले तक पुणे पोर्श कार कांड को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था। वहीं एक बार फिर पुणे अपने अजीबो-गरीब वजह से खबरों में छा गया है। जहां एक एक्शन मूवी स्पाइडर मैन के एक सीन को रिक्रिएट करने के चक्कर में एक लड़का-लड़की विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पुणे से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को एक लड़का अपने हाथों के दम पर पुरानी इमारत की छत से लटकाए हुए हैं। वहीं दूसरा लड़का इसकी वीडियो बना रहा है। ये सारा सीन अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसमें हीरो और हीरोइन ने स्टंट करने के लिए एक सुरक्षा हार्नेस का इस्तेमाल किया था।
पुणे में जानलेवा स्टंट में भाग लिया
पुणे में जानलेवा स्टंट में भाग लेने वाले लड़का और लड़की ने बिना जान की परवाह किए बिना पुरानी इमारत से लटकने का जोखिम उठाया। हालांकि, पुरुष, महिला और अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। ये घटना पुणे के स्वामी नारायण मंदिर के पास हुई जहां दो लोगों ने इंस्टाग्राम पर व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। रील के लिए एक मल्टी-कैमरा सेटअप था - छत पर एक आदमी इसे फिल्माते हुए देखा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जमीन से वीडियो शूट किया।
ये भी पढ़ें: Watch Video: पाकिस्तान में आसमान छूती मंहगाई के बीच मची कोल्ड ड्रिंक की लूट, वजह जान चौंक जाएंगे आप
वायरल वीडियो पर 1 लाख के करीब मिल व्यू
वायरल वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर ने भर-भरकर कमेंट किया। एक यूजर ने कहा कि इस तरह के काम लापरवाह, अनावश्यक है। इसकी वजह से लोग अपनी जीवन को संकट में डाल रहे हैं। लोगों ने कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं वीडियो को अभी तक 90 हजार से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।