पति ने BJP नेत्री सना खान को Sextortion के धंधे में धकेला, मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Published : Aug 28, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 11:14 AM IST
Sana khan

सार

भाजपा नेता सना खान की हत्या (Sana Khan murder case) के मामले में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं हैं। एक भाजपा नेता के साथ उसका गंदा वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही पता चला है कि वह हनी ट्रैप के धंधे में शामिल थी। 

नागपुर। भाजपा नेता सना खान (BJP leader Sana Khan) की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। इस बीच इस मामले में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सना के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं की संलिप्तता के चलते इस हत्याकांड को दबाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार एक अगस्त को सना खान नागपुर गई थी। इसके बाद से वह लापता थी। इसके बाद उसके दोस्त और बिजनेस पार्टनर अमित ने दावा किया कि उसने उसे पीट-पीटकर सना को मार डाला और शव को हिरन नदी में फेंक दिया। बाद में पता चला कि अमित सना खान का पति था।

हनी ट्रैप करती थी सना खान

जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि सना खान हनी ट्रैप के कई मामलों में शामिल थी। उसने हनी ट्रैप के जरिए करोड़ों रुपए की वसूली की थी। सना की मां मेहरुनिस्सा ने इस मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित ने उसे सेक्सटॉर्शन रैकेट में धकेला। उसे हनी ट्रैप में शामिल होने के लिए विवश किया गया। अमित ने सना का इस्तेमाल कर पैसे कमाए।

भाजपा नेता के साथ सना का वीडियो आया सामने

पुलिस जांच के दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। इसमें सना खान एक अन्य भाजपा नेता के साथ यौन संबंध बनाते दिख रही है। आरोप लगाया गया था कि इन वीडियो का इस्तेमाल कर अमित सना खान को सेक्सटॉर्शन के लिए ब्लैकमेल करता था।

यह भी पढ़ें- Shameful: दलितों को उल्टा लटका कर लाठियों से बुरी तरह पीटा, बकरी चुराने के संदेह में बर्बरता

हनी ट्रैप गिरोह चलाता था अमित

34 साल की सना खान नागपुर में भाजपा अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। पता चला है कि अमित हनी ट्रैप गिरोह चला रहा था। सना खान का इस्तेमाल भी हनी ट्रैप में किया जाता था। अमित पैसे वाले लोगों को शिकार बनाता था। वह सना को उनके पास भेजता था। सना उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। वह पीड़ित की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड करती थी। बाद में पीड़ित को ब्लैकमेल किया जाता था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत