शक-गुस्सा और हत्या, महिला मित्र को युवक ने उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

Published : Aug 02, 2024, 05:16 PM IST
 ARREST12

सार

बिहार की एक और लड़की को देश के दूसरे राज्य में मौत के घाट उतार दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र के सतारा जिले में मुजफ्फरपुर की रहने वाली मेडिकल छात्रा को मार दिया गया है।

महाराष्ट्र/बिहार न्यूज। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. रंजना मिश्रा की पोती थी, जो सतारा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 30 जुलाई की है, जब युवती की मौत चौथे मंजिल से गिरकर हुई। इस मामले में पुलिस ने ध्रुव नाम के एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, जो साथ ही पढ़ता है। दोनों एक दूसरे को कोचिंग के दिनों से जानते थे।

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी ब्लॉक की रहने वाली आरुषि मिश्रा और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले ध्रुव छिक्कारा ने पिछले साल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। बीते मंगलवार की रात ध्रुव ने कथित तौर पर आरुषि को अपने अपार्टमेंट में बुलाया था। आरुषि की मां दीप्ति सिंह ने कहा-"आरोपी युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी आरुषि ने दी थी। लड़का नशे का आदी हो रहा था। उसे शक था कि आरुषि किसी और को डेट कर रही है।"

सतारा के पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

सतारा के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया-"आरुषि और ध्रुव एक-दूसरे को जानते थे। मृतका आरोपी के अपार्टमेंट में आई थी, जहां उनके बीच झगड़ा हुआ था। लड़के ने लड़की को अपनी बालकनी से धक्का दिया, जिससे वह गिर गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है।अभी तक सिर्फ पता चला है कि इसमें केवल आरोपी ही शामिल था। हम ये भी पता लगाने की कोशिश करेंगे की युवक के अलावा और कौन था।"

बेंगलुरु में बिहारी लड़की की हत्या

बता दें कि कुछ दिन पहले 26 जुलाई को बेंगलुरु का एक मामला सामने आया था, जिसमें बिहार की रहने वाली एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया था। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी युवती को चाकू मारते देखा गया था।

 

 

ये भी पढ़ें: 8वीं के छात्र का मर्डर-गायब था प्राइवेट पार्ट, बेगूसराय की घटना से मची सनसनी

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल