रात 2 बजे ऑटोरिक्शा में लिफ्ट के बहाने 20 साल की युवती को उठा ले गए 2 लोग, गैंग रेप के बाद छोड़कर भागे, CCTV से हुआ खुलासा

Published : Jan 31, 2023, 12:16 PM ISTUpdated : Jan 31, 2023, 12:18 PM IST
Maharashtra Crime Rape

सार

महाराष्ट्र में लिफ्ट के बहाने एक युवती से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई के पड़ोसी शहर पनवेल में दो आरोपियों ने ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंग रेप किया।  एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा फरार है।

मुंबई. महाराष्ट्र में लिफ्ट के बहाने एक युवती से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई के पड़ोसी शहर पनवेल में दो आरोपियों ने ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंग रेप किया। मामला सामने आते ही पुलिस एक्टिव हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार है। पनवेल पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात 20 वर्षीय महिला के साथ 2 लोगों ने बलात्कार किय। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए पूरा मामला...

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता नवी मुंबई के खोपोली से किसी काम के सिलसिले में पनवेल आई थी। रात करीब 2 बजे पीड़िता वापस जाने के लिए रिक्शे का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपियों का वहां गुजरना हुआ। आरोपियों ने उसे झांसे में लिया कि इतनी रात सुनसान जगह पर रुकना ठीक नहीं है। इलाका असुरक्षित है। इसके बाद आरोपियों ने ऑटो रिक्शा मे लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने साथ ले गए।

इमारत के टेरेस पर ले गए थे

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान इमारत के टेरेस पर ले गए। वहां दोनों ने पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपियों की पहचान अविनाश और सूरज के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश भी की। उन्होंने महिला के सिर पर हमला किया। लेकिन जब महिला जान बचाने चिल्लाने लगी, तो आरोपी डरकर उसे छोड़कर भाग गए। 

इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे देखे। इनमें दोनों आरोपी नजर आए। बाद में एक झुग्गी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी तक फरार है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान हो गई थी। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी महिला को इमारत में लेकर जा रहे थे।

इधर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सात साल की एक बच्ची ने साड़ी के टुकड़े से खेलते समय गलती से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि यह घटना सोमवार को पकरिया गांव में हुई, जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी, जबकि उसकी मां अंदर काम कर रही थी।

लड़की के परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, घर की बाहरी दीवार से जुड़ी बांस से बंधी साड़ी के टुकड़े से खेलने के दौरान उसने गलती से उसे अपने गले में बांध लिया। अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने बाद में लड़की को लटका पाया और उसे कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

जब नाबालिग बेटी को उठा पेट में दर्द, तब मां-बाप को पता चला कि वो गर्भवती है, मां बनी गैंग रेप पीड़िता

परिवार के लिए कलंक का कारण बना मुर्तजा कभी था माता-पिता की शान, दादा थे जिला जज

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने