जिसे मरा जानकर परिवार ने दफन कर दिया था, महीनेभर बाद बेगम को किया वीडियो कॉल, चेहरा देखकर उड़ गए होश

Published : Feb 07, 2023, 10:06 AM ISTUpdated : Feb 07, 2023, 10:09 AM IST
shocking news buries person returned home after a month

सार

एक महीने से इस शख्स के लिए उसकी फैमिली शोक मना रही थी, लेकिन अब सामने आया है कि ये तो जिंदा है! परिवार ने इसकी जगह किसी और की लाश को दफन कर दिया था। अब पुलिस उस शख्स के परिजनों की तलाश कर रही है। यह चौंकाने वाला महाराष्ट्र के पालघर में सामने आया है।

पालघर( Palghar). एक महीने से इस शख्स के लिए उसकी फैमिली शोक मना रही थी, लेकिन अब सामने आया है कि ये तो जिंदा है! परिवार ने इसकी जगह किसी और की लाश को दफन कर दिया था। अब पुलिस उस शख्स के परिजनों की तलाश कर रही है। यह चौंकाने वाला महाराष्ट्र के पालघर में सामने आया है। जानिए आखिर हुआ क्या था?

1. पुलिस के अनुसार, कहा गया था कि पालघर के शेख परिवार का एक सदस्य पिछले महीने रेल दुर्घटना में चल बसा था। लेकिन रविवार(5 फरवरी) को जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया, तो सबके होश उड़ गए। मालूम चला कि परिजनों ने उसके जैसे दिखने वाले किसी अन्य व्यक्ति को दफना दिया था। अब पालघर जीआरपी उस व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

2.पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को पालघर में रेलवे ट्रैक पार कर रहे करीब 55 साल के एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी।

3. पालघर राजकीय रेलवे पुलिस(GRP) ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन किसी ने भी शव पर दावा नहीं किया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार को खोजने के लिए तस्वीरें अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं।

4. तस्वीरें देखकर दो दिनों के बाद शेख परिवार ने पालघर जीआरपी से संपर्क किया और कहा कि मृतक का चेहरा और काया 57 वर्षीय रफीक शेख के समान है।

5. रफीक शेख के एक रिश्तेदार ने कहा कि रफीक ने 6 महीने पहले किसी विवाद के कारण घर छोड़ दिया था। वह केरल में रहने वाली अपनी पत्नी के संपर्क में भी नहीं था। परिवार ने शव पर दावा किया और उसे रफीक समझकर दफना दिया।

6.पालघर जीआरपी के सीनियर इंस्पेक्टर नरेश रणधीर ने कहा, “रफीक की पत्नी ने शव की पहचान की थी और दावा किया था कि यह वही है। उनके भाई ने भी कहा कि यह रफीक था। इसलिए हमने अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिया।

7. पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी को रफीक ने अपनी पत्नी को फोन किया और उसके और उनके बच्चों के बारे में पूछताछ की। पत्नी को विश्वास नहीं हुआ कि यह रफीक है। उसने वीडियो कॉल करने के लिए कहा।

8. जब रफीक ने पत्नी को वीडियो कॉल किया, तब वो चौंक पड़ी। उसे महसूस हुआ कि उन्होंने किसी और को दफना दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

9. पुलिस ने कहा-“अब, हम उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उन्होंने दफनाया था। सीनियर पीआई रणधीर ने आगे कहा, हमें शव निकालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास उसकी तस्वीरें हैं।

10. पुलिस के अनुसार, रफीक शेख एक रिक्शा चालक है। पिछले कुछ महीनों से वह घर छोड़ने के बाद दहानू स्थित एक आश्रम में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें

रामपुर में रात को निर्वस्त्र घूमने वाली महिला का पुलिस ने लगाया पता, इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी

कभी फेक IFS, तो कभी IPS बनकर खूब फायदा उठाती रही ये महिला, करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली, जानिए हैरान करने वाला केस

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक