नवी मुंबई में झाड़ियों में मिले महिला के शव का शॉकिंग सच आया सामने, खौफनाक है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी

Published : Feb 16, 2023, 11:22 AM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 11:35 AM IST
Murder

सार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपरखैरन इलाके में मिले महिला के ब्लाइंड मर्डर का शॉकिंग सच सामने आया है। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले सोसाइटी के एक चौंकीदार को अरेस्ट किया है। उसने बताया कि अफेयर के बाद महिला शादी का दबाव बना रही थी इसलिए दी मौत।

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले एक महिला का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सोसायटी के चौंकीदार को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पढ़िए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर हत्या तक की खौफनाक कहानी। मामले की जांच नवी मुंबई पुलिस कर रही है।

महिला का चौंकीदार से चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

महिला कुछ दिनों से लापता थी। उसका शव कोपरखैरन इलाके की झाड़ियों से बरामद किया गया। हत्या करने का कोई आई विटनेस होने के साथ ही पुलिस को महिला के बॉडी से कोई सुराग नहीं बरामद हुए तो पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मान जांच कर रही थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की तो उनसे भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह मानखुर्द इलाके में सफाई का काम करती है। कुछ और छानबीन के बाद पुलिस को उसका फोन बरामद हुआ तो उसमें किसी चौकी दारी राजकुमार बाबूराम का नंबर मिला। उससे पूछताछ में पता चला कि उसका महिला से अफेयर चल रहा था।

खौफनाक मौत की वजह आई सामने

पुलिस पूछताछ में उसने आगे बताया कि अफेयर के दौरान दोनो में फिजिकल रिलेशन बने जिसके बाद महिला उससे शादी का करने का लगातार दबाव बनाने लगी। बार बार महिला से शादी करने की बात सुनकर राजकुमार ने उससे छुटकारा पाने का सोचने लगा। उसने प्लान करते हुए अपने काम करने वाली जगह बुलाया।

उसी के दुप्पट्टे से घोंट दिया गला और फिर झाड़ियों में फेंका

आरोपी ने महिला को हाउसिंग सोसाइटी के पीछे बुलाया और वहीं पर उसी के दुप्पटे से उसका गला घोटकर जान ले ली। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका शव हाउसिंग सोसाइटी की झाड़ियों में छुपा दिया। जिसे बाद में लोगों की जानकारी के बाद पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। आरोपी राजकुमार वहीं के सोसाइटी में सुरक्षा के लिए चौंकीदारी का काम करता था।

नवी मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस थाने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ कोलेकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजकुमार को आईपीसी की धाराओं के तहत हत्या और सबूत मिटाने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से जेल भेजने की तैयारी की जाएगी।

इसे भी पढ़े- गोवा जाने का प्लान..फिर साथ में सुसाइड का इरादा, निक्की की हत्या का सच जान पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो
Maharashtra Crime: करेले की सब्जी को लेकर बेटे ने किया मां का मर्डर, फिर अचार चखकर आराम से पी दारू