पैसों की ऐसी भी क्या तंगी, मां ने 1 लाख रुपए में बेच दिया कलेजे का टुकड़ा

Published : Aug 28, 2024, 06:27 PM IST
child

सार

ठाणे जिले में एक गरीब दंपत्ति ने आर्थिक तंगी के चलते अपने 5 दिन के बच्चे को 1 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने माता-पिता, खरीदार दंपत्ति और दो दलालों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को महज 1 लाख रुपए में बेच दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने माता-पिता सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है​ कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया था।

खरीदने बेचने वाले सभी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध बाल तस्करी के मामले में केस दर्ज कर बच्चे को बेचने वाले माता-पिता सहित खरीदने वाले दंपत्ति और दोनों के बीच सौदा करवाने वाले दो दलाल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माता-पिता ने अपने बेटे को निसंतान दंपत्ति को बेच दिया था। चूंकि वे बच्चे को गोद लेने के लिए काफी उत्सुक थे, इस कारण उन्होंने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को भी फॉलो नहीं किया और सीधा बच्चा ले लिया। लेकिन पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत एक्शन लिया और सभी आरोपियों को धर दबोचा।

5 दिन के बच्चे को बेचा, ये सब गिरफ्तार

बच्चा पैदा होने के महज 5 दिन बाद दंपत्ति ने निसंतान दंपत्ति को बच्चा सौंप दिया था। इस मामले में 31 वर्षीय सुनील उर्फ भोंदू दयाराम गेंड्रे, 27 वर्ष की पत्नी श्वेता ने निसंतान 32 साल की दंपत्ति पूर्णिमा शेल्के, पति स्नेहदीप शेल्के को गिरफ्तार किया। ये महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के रहने वाले हैं। जबकि दोनों पक्षों के बीच सौदा कराने वाले दलाल नागपुर के हैं। जिनका नाम किरण इंगले और प्रमोद इंगले है। जिन्होंने 22 अगस्त को नवजात बेटे को बिकवा दिया था। चूंकि किरण इंगले और शेल्के परिवार के बीच रिश्तेदारी है। इस कारण उन्होंने एक लाख 10 हजार रुपए में बच्चे का सौदा करवाया था। इस मामले में नागपुर के कलमना पुलिस स्टेशन में केस चलेगा। फिलहाल बच्चे को एक स्थानीय अनाथालय की देखरेख में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : UP : बदनामी के डर से 13 साल की लड़की ने लगाई आग, जानिए क्या थी वजह

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

WATCH VIDEO: 6.5 करोड़ का घर, खाने पर भी पहरा! मुंबई में ‘ओनली वेज’ शर्त पर क्यों मचा बवाल?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश