
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में एक झोला छाप डॉक्टर व झाड़-फूंक करने वाली एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोप है कि दोनों ने एक महिला का बांझपन दूर करने के लिए कथित तौर पर उसकी शरीर में कीलें चुभाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय और अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत गंगापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है।
बांझपन दूर करने के नाम पर हैवानियत
पुलिस ने बताया कि एफआईआर एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला की शादी 2011 में गंगापुर तहसील में हुई थी। लेकिन तमाम मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद वह मां नहीं बन पा रही थी। मां बनने के लिए महिला ने तमाम डॉक्टर्स से इलाज कराया था।
पीड़िता के अनुसार, दो साल पहले दिवाली के आसपास एक महिला रिश्तेदार उसके घर आईं। महिला रिश्तेदार उसकी ससुराल पक्ष से थी। उन्होंने बताया कि उनको भी बच्चा नहीं हो रहा था लेकिन अब एक बेटा हुआ है। यह सब संभव हो सका है एक अलौकिक शक्ति वाले व्यक्ति की वजह से हैं। वह तमाम लोगों को संतान के लिए ट्रीटमेंट कर रहे हैं। महिला ने दंपत्ति को अपने बेटे से संपर्क करने केलिए कहा जोकि जामगांव में रहता है।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बच्चे की चाह में पति-पत्नी ने जामगांव में महिला के बेटे से संपर्क किया। उसने एक नीम हकीम से मुलाकात कराई। वह महिला का ट्रीटमेंट शुरू किया। उसने बताया कि महिला पर किसी चुडै़ल की आत्मा का प्रभाव है। इसी वजह से वह गर्भवती नहीं हो पा रही है। नीम हकीम ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे मुक्ति दिलाएगा।
चुड़ैल भगाने के नाम पर शरीर में ठोक दिया लोहे का कील, छड़ी से की पिटाई
पीड़िता ने बताया कि ट्रीटमेंट के नाम पर वह व्यक्ति तमाम तरह का टोटका करता। वह लोग लगातार उसके पास जाते थे। कुछ दिनों पहले 18 अप्रैल को उस नीम हकीम ने कहा कि महिला को बुरी आत्मा से मुक्ति दिलाने के लिए उसकी पीठ और जंघे में लोहे की कील ठोकेगा। उस नीम हकीम या सोखा ने महिला की पीठ व जंघे में लोहे के कील धसाने के साथ उसकी पीठ पर छड़ी से पिटाई की। बताया कि वह उसे नहीं उस चुडै़ल को मार रहा है।
इस घटना के बाद महिला की हालत खराब हो गई। हालत ऐसा कि वह ठीक से चलने में असमर्थ हो गई। तबीयत अचानक से खराब होने पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी नकली डॉक्टर और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें:
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।