गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी शाह का मुंबई में निधन, अहमदाबाद में किया अंतिम संस्कार

Published : Jan 15, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Jan 15, 2024, 04:37 PM IST
amit shah

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन शाह का मुंबई में सोमवार सुबह निधन हो गया है। उनका फेंफड़ों की बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही अमित शाह ने सभी कार्यक्रमों को तत्काल रद्द कर दिया।

मुंबई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन शाह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 65 साल थी। जिनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें फेंफड़ों से संबधित बीमारी थी। जिसके चलते अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था। अहमदाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

अमित शाह की बहन राजेश्वरी शाह का फेंफड़ों से संबंधित बीमारी के चलते निधन हुआ है। उनका इलाज पहले अहमदाबाद में चल रहा था। लेकिन अधिक समस्या आने के कारण उन्हें मुंबई शिफ्ट कर दिया था। जहां सोमवार सुबह उनका निधन हो गया है। उनके विभिन्न कार्यक्रम तुरंत रद्द हो गए है। वे अपनी बहन के अंतिम संस्कार में अहमदाबाद में शामिल हुए। आपको बतादें कि राजेश्वरी बेन गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन थी। 

महाराष्ट्र सीएम सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सहित भाजपा से जुड़े तमाम नेताओं ने दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

यहां होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि अमित शाह अभी अहमदाबाद में ही हैं। वे रविवार को यहां आए थे, उनके गुजरात में कई कार्यक्रम थे। जिन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। उनकी बहन का अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान घाट पर किया गया।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी