मुंबई गोवा रूट पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा, कम समय में तय होगी दूरी

Published : Mar 04, 2023, 01:35 PM ISTUpdated : Mar 04, 2023, 01:37 PM IST
Vande Bharat Train Routes

सार

केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रॉसाहेब दानवे ने कहा है कि मुंबई गोवा रूट पर जल्द वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होगी। इससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। वे कम वक्त में मुंबई से गोवा पहुंच पाएंगे।

मुंबई। मुंबई गोवा रूट पर जल्द सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat Train) शुरू होने वाली है। इससे देशभर के पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। लोगों के लिए गोवा जाना आसान हो जाएगा। केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रॉसाहेब दानवे ने मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू करने की जानकारी महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को दी है।

विधायकों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल निरंजन दावखारे ने कहा कि रेल राज्य मंत्री से हमारी मुलाकात शुक्रवार को हुई थी। बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई से गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र में चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। पिछले दिनों मुंबई-शिर्डी और मुंबई-सोलपुर रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू किया गया था।

विद्युतीकरण का निरीक्षण के बाद शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन

मुंबई से गोवा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रा का समय घटेगा। इस रेल रूट पर विद्युतिकरण का काम पूरा हो गया है। रेल राज्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि विद्युतीकरण का निरीक्षण होने के बाद वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

निरंजन दावखारे ने कहा कि हमने रेलवे परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों या उनके रिश्तेदारों को स्टालों का आवंटन, किसानों के लिए प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर मोबाइल स्टॉल, प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाने और रेलवे पुल के कारण रायगढ़ के महाड़ में आने वाले बाढ़ को रोकने के उपाय करने जैसे मुद्दों पर बात की।

यह भी पढ़ें- इकोनॉमी का ड्राइविंग फोर्स है इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, इसी रास्ते पर चलते हुए 2047 तक विकसित होगा भारत: PM मोदी

विधायकों ने की मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सावंतवाड़ी-दिवा ट्रेन सेवा को दादर तक बढ़ाने और रेलवे पटरियों के किनारे रहने वालों के पुनर्वास और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। विधायकों ने यह भी मांग की कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए। दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News, सरकार ने दी ऐसी सहूलियत कि हो जाएगी बल्ले-बल्ले

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी