राहुल गांधी पर योगी का हमला, जब देश मुश्किल में होता है तो वे इटली भाग जाते हैं, फिर चुनाव यहां से क्यों लड़ रहे

Published : May 02, 2024, 07:48 AM IST
yogi 001.jpg

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश पर कोई मुसीबत आती हो तो वह सबसे पहले इटली निकल जाते हैं। फिर चुनाव यहां से क्यों लड़ते हैं।

सांगली (महाराष्ट्र)। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमले बोल रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी वैसे तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब भी देश में कोई बड़ी आपदा या मुसीबत आन पड़ती है तो वह इटली भाग जाते हैं। फिर ये समझ में नहीं आता है कि चुनाव यहां से क्यों लड़ते हैं। 

संकट में इटली भाग जाते हैं राहुल
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक सभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र के सांगली डिस्ट्रिक्ट में रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने राहुल गांधी वैसे तो कई बार देखा होगा, लेकिन जब भी देश में कोई बड़ा संकट आता है तो वह सबसे पहले इटली भाग जाते हैं। वह देश और देशवासियों को संकट में छोड़कर खुद निकल जाते हैं। कोविड के दौरान भी वह इटली चले गए थे। देश में भूकंप आए, बाढ़ आए तो वह नानी के यहां चले जाते हैं। जब वहीं जाना है तो चुनाव में यहां क्यों समय बर्बाद कर रहे हैं। 

भारत के बाहर जाएंगे तो भी देश की निंदा करेंगे
योगी ने राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता है जो भारत में रहने पर भी देश की निंदा करते हैं और देश के बाहर जाने पर भी यहां की बुराई करने से बाज नहीं आते हैं। वे विदेश दौरे पर जाएंगे तो भी देश की बुराई करेंगे और लौटने के बाद भारत को ऐसा बनाने का प्रयास करेंगे जैसे सब उन्ही की बपौती हो।     

पढ़ें रैली में आए लोगों से योगी बोले- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों से कह दो ये बात

वे जहां जाते हैं देश की निंदा करते हैं   
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, " आपने राहुल गांधी को देखा होगा, जब भी देश पर संकट आता है, देश में कोई आपदा आती है तो राहुल गांधी सबसे पहले देश छोड़कर भागते हैं। कोविड आया तो वे इटली चले गए। देश में कहीं भूकंप आता है, बाढ़ आती है तो वे इटली चले जाते हैं। जब इटली ही जाना है तो वे चुनाव में क्यों यहां समय बर्बाद करते हैं। वे भारत के बाहर जाएंगे तो भारत की निंदा करेंगे और जब भारत में आएंगे तो भारत को ऐसा बनाने का प्रयास करेंगे जैसे भारत इनकी बपौती हो।"

ये कांग्रेस वाला भारत नहीं, बदल चुका है
योगी ने कहा कि ये नया भारत है, कांग्रेस के जमाने वाला नहीं कि थप्पड़ मारे कोई तो भी रुककर इंतजार करो कि शांति बनी रहे। आज हम पर कोई हमला करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल