एक चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग माफिया के कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से उन्हें पांच साल के लिए फातिहा पढ़ने की छुट्टी देने को कहा।

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के फतेहपुर सीकरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, "ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी 'ब्रजभूमि' की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे।"

माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं

"जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।"

Scroll to load tweet…

जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए, उनको वोट के लिए तरसा दीजिए

आदित्यनाथ ने कहा, "अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।"

यह भी पढ़ें- कांग्रेस मुसलमानों में बांटेगी संपत्ति, PM के बयान से भड़का विपक्ष, जानें राहुल गांधी-असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा

उन्होंने कहा, "जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।"